फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarv Pitru Amavasya 2020: आपकी किस्मत बदल देंगे सर्व पितृ अमावस्या के ये उपाय, जरूर करें

Sat, 12 Sep 2020 07:46 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 12 Sep 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Sarv Pitru Amavasya 2020 do these remedy in sarv pitru amavasya
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध की सबसे अहम और आखिरी तिथि होती है। इस बार यह तिथि 17 सितंबर गुरुवार के दिन पड़ रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है जिन पितरों की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती है तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन उनका श्राद्ध किया जाना चाहिए। मान्यता के अनुसार, इस दिन पितरों के निमित्त उपाय करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये हैं सर्व पितृ अमावस्या के दिन होने वाले उपाय....

Sarv Pitru Amavasya 2020 do these remedy in sarv pitru amavasya
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इस विधि से करें पितरों का तर्पण
सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनकर पितरों को श्राद्ध दें। अपने परिजनों का पिंडदान या तर्पण जैसा अनुष्ठान किया जाता तब इसमें परिवार के बड़े सदस्यों को करना चाहिए। पितरों को तर्पण के दौरान जौ के आटे, तिल और चावल से बने पिंड अर्पण करना चाहिए।

Sarv Pitru Amavasya 2020 do these remedy in sarv pitru amavasya
सर्व पितृ अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

इन्हें अर्पित करें भोजन
सर्व पितृ अमावस्या के दिन बने भोजन को सबसे पहले कौवे, गाय और कुत्तों को अर्पित करना चाहिए। मान्यता है पितरदेव ये रूप धारण कर भोज करने आते हैं। कौए को यम का दूत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarv Pitru Amavasya 2020 do these remedy in sarv pitru amavasya
पितृ पक्ष अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक
पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पितरों के निमित्त घर बना मिष्ठान व शुद्ध जल की मटकी पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के निमित्त रखकर वहां दीपक जलाना चाहिए।

विज्ञापन
Sarv Pitru Amavasya 2020 do these remedy in sarv pitru amavasya
पितृ पक्ष 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

ब्राह्मणों को दें दान-दक्षिणा
इस दिन ब्राह्राणों को भोजन और दान-दक्षिणा के साथ अग्नि और गुरुड़ पुराण का पाठ करवाना चाहिए और पितृपक्ष से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed