फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rama Ekadashi 2020: धन प्राप्ति के लिए दिवाली से पहले इस व्रत को करना ना भूलें

Sun, 01 Nov 2020 07:35 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 01 Nov 2020 07:35 AM IST
विज्ञापन
Rama Ekadashi 2020 Date muhurat timing and significance of Rama Ekadashi
रमा एकादशी 2020 - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सही तरीके से करने पर धन में वृद्धि होती है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दिवाली में एक व्रत ऐसा भी होता है जिसको रखने पर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। यह व्रत है - रमा एकादशी का। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है। इस साल 11 नवम्बर के दिन रमा एकादशी व्रत किया जायेगा।
Rama Ekadashi 2020 Date muhurat timing and significance of Rama Ekadashi
रमा एकादशी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
रमा एकादशी पर लक्ष्मी जी के साथ विष्णु भगवान का भी पूजन करने से धन वर्षा और शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। इस व्रत के साथ ही भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। रमा एकादशी पर भगवान विष्णु जी के साथ लक्ष्मी पूजन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी जी का नाम रमा भी है और यह एकादशी उनके नाम पर ही होती है। कहा जाता है कि विष्णु जी को लक्ष्मी जी का यह नाम अति प्रिय है।
Rama Ekadashi 2020 Date muhurat timing and significance of Rama Ekadashi
रमा एकादशी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
रमा एकादशी व्रत विधि
इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की फल, फूल, धूप, अगरबत्ती से पूजा कर उन्हें भोग लगाया जाता है व पूजा के दौरान तुलसी जरूर चढ़ानी चाहिए और उसके बाद यह व्रत रखा जाता है। इस व्रत में व्रत कथा भी पढ़ी जाती है और इसके अलावा इस दिन घर पर सुंदरकांड, भजन व गीता का पाठ करने से भी पापों का नाश होता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की एक साथ पूजा करने से भगवान भक्तों से खुश होते हैं और भक्तों को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed