{"_id":"6152ad9ee255d67f9a3fe286","slug":"navratri-2021-upay-during-shardiya-navratri-according-to-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Upay 2021: नवरात्रि पर राशि के अनुसार करें आसान उपाय और चमकाएं अपनी किस्मत","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Navratri Upay 2021: नवरात्रि पर राशि के अनुसार करें आसान उपाय और चमकाएं अपनी किस्मत
हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है। नवरात्रि का पहला पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। जबकि दूसरी बार नवरात्रि अश्विनी मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार इन 9 दिनों में माता को प्रसन्न करके कई सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। ऐसे में आप आने वाली नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय करके अपनी किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को क्या उपाय करने से मिलेगा कौन सा फल।
2 of 13
राशि
मेष राशि-
इस राशि के लोगों को अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए माता स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। मेष राशि के लोगों को मां की कृपा पाने के लिए दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
3 of 13
राशि
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों को नवरात्रि में विशेष रूप से माता महागौरी की उपासना करनी चाहिए। इस दिन ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करने से अविवाहित कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- इस राशि के लोगों के लिए मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करना बेहद फलदायक होता है। इस राशि के लोगों को रोजाना तारा कवच का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें ज्ञान की प्राप्ति जल्दी होती है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि- इस राशि के लोगों को मां शैलपुत्री की पूजा उपासना करनी चाहिए। कर्क राशि के लोगों को लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के मन में किसी तरह का कोई भय नहीं रहता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।