फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2020 Date: इस बार मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी को, जानें यहां

Tue, 14 Jan 2020 07:39 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 14 Jan 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti 2020 Date know when will celebrate makar sankranti, astrological significance
Happy Makar Sankranti - फोटो : Amar Ujala

मकर संक्रांति के त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार अक्सर हर साल जनवरी महीने की 13 या 14 तारीख को आता है। लेकिन साल 2020 में मकर संक्रांति का त्योहार इस बार न तो 13 को और न ही 14 को। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य को सनातन संस्कृति में आदि काल से ही पूजा जा रहा है। केवल हिन्दू संस्कृति में ही नहीं, अन्य संस्कृतियों में भी सूर्य देव को एक अहम स्थान दिया गया है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है, जो कि बहुत ही शुभ घटना है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य किया जाता है। इस साल मकर संक्रांति की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति है और ये तारीख हैं 14 या 15 जनवरी। तो चलिए इस भ्रम की स्थिति को करते हैं दूर अभी।


Makar Sankranti 2020 Date know when will celebrate makar sankranti, astrological significance
Makar Sankranti

कब है मकर संक्रांति का त्योहार - Makar Sankranti 2020 Date
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है तो यह घटना मकर संक्रांति कहलाती है। सूर्य का यह गोचर प्रति वर्ष 14 या 15 जनवरी को होता है। साल 2020 में सूर्य का मकर राशि में गोचर 15 जनवरी को हो रहा है, इसलिए इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को पड़ रही है। 

Makar Sankranti 2020 Date know when will celebrate makar sankranti, astrological significance
Makar sankranti

मकर संक्रांति का ज्योतिषीय महत्व
वैदिक ज्योतिष में सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य आत्मा, सरकारी नौकरी, उच्च पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता आदि का कारक है। यह तुला राशि में नीच का और मेष राशि में उच्च का होता है। जबकि सिंह राशि का यह स्वामी है। वहीं मकर राशि सूर्य के शत्रु ग्रह शनि की राशि है। सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध अवश्य है, किंतु वे दोनों एक-दूसरे के शत्रु हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2020 Date know when will celebrate makar sankranti, astrological significance
photography, sun - फोटो : अमर उजाला

सूर्य का उत्तरायण होना
मकर संक्रांति के दिन सूर्य ग्रह दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आता है। सूर्य की ये स्थिति बेहद शुभ होती है। धार्मिक नज़रिए देखें तो इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी छोड़कर उनके घर मिलने आते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति के दिन को सुख और समृद्धि से भी जोड़ा जाता है।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2020 Date know when will celebrate makar sankranti, astrological significance
मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला

इस दिन स्नान और दान-धर्म का कार्य दिलाता है मोक्ष
मकर संक्रांति का पर्व क्यों मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के शुभ अवसर जो व्यक्ति पवित्र नदी में डुबकी लगाता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है। इस दान धर्म का कार्य करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed