फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर के इस सप्ताह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

Mon, 18 Nov 2019 11:15 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 18 Nov 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
know about vrat festivals in this week

नवंबर माह के इस सप्ताह की शुरुआत मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से हो रही है और इस सप्ताह का अंत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को होगा। नवंबर के इस सप्ताह में भैरव जयंती और उत्पन्ना एकादशी जैसे प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य पर्व हैं। तो चलिए डालते हैं इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहारों पर एक नजर..

know about vrat festivals in this week
kal bhairav - फोटो : Social Media

19 नवंबर 2019 महाकाल भैरवाष्टमी/भैरव जयंती

19 नवम्बर 2019 को भैरवाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। तंत्र साधना के लिए काल भैरव अष्टमी उत्तम मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भैरव बाबा भगवान शंकर के ही अवतार हैं। भैरव साधना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। यह पर्व भैरव जयंती के नाम से भी प्रसिद्ध है।

know about vrat festivals in this week

22 नवंबर 2019, उत्पन्ना एकादशी व्रत

इस सप्ताह की 22 तारीख को उत्पन्ना एकादशी का व्रत है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को माता एकादशी का जन्म हुआ था। एकादशी माता भगवान विष्णु जी की आदि शक्ति हैं। माता एकादशी ने उत्पन्ना एकादशी की महिमा बताते हुए कहा था जो भक्त आज के दिन व्रत रखेगा, उसे सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about vrat festivals in this week
Pradosha Vrat 2019

24 नवंबर 2019,  प्रदोष व्रत

24 नवंबर को कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन प्रदोष व्रत है। हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की अराधना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed