{"_id":"5f979cd13c4e1a1c591d0508","slug":"karwa-chauth-2020-know-vrat-niyam-of-karwa-chauth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2020: नवंबर के पहले सप्ताह में करवा चौथ, जान लें क्या हैं व्रत नियम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Karwa Chauth 2020: नवंबर के पहले सप्ताह में करवा चौथ, जान लें क्या हैं व्रत नियम
Karwa Chauth 2020: करवा चौथ व्रत नवंबर माह के पहले सप्ताह में रखा जाएगा। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के व्रत को शादीशुदा स्त्रियां सौभाग्य प्राप्ति, पति की दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन के लिए रखती हैं।
2 of 7
Karwa Chauth 2020
- फोटो : Facebook
हर साल यह व्रत कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल यह व्रत 4 नवंबर को रखा जाएगा। जो महिलाएं इस व्रत को करती हैं उन्हें कई नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ के व्रत में किन नियमों का पालन किया जाता है।
3 of 7
करवा चौथ 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
यह व्रत सूर्योदय होने से पहले शुरू और चांद निकलने तक रखा जाता है। चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत को खोलने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
करवा चौथ 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
शाम के समय चंद्रोदय से लगभग एक घंटा पहले सम्पूर्ण शिव-परिवार (शिव जी, पार्वती जी, नंदी जी, गणेश जी और कार्तिकेय जी) की पूजा की जाती है। पूजन के समय व्रती को पूर्व की ओर मुख करके बैठना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
करवा चौथ 2020
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन सुहागिन महिलाओं के द्वारा निर्जला व्रत किया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति को छलनी में दीपक रख कर देखा जाता है। इसके बाद पति जल पिलाकर पत्नी के व्रत को तोड़ता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।