फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश को मोदक ही नहीं ये चीजें भी हैं प्रिय, गणेश पूजा में जरूर लगाएं भोग

Sat, 07 Sep 2024 10:59 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi Offer These Items To Please Lord Ganesh
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala

Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi: आज गणेश चतुर्थी का महापर्व है। आज के दिन देशभर के पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि बेहद खास होती है, क्योंकि गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणपति का जन्म इसी दिन हुआ था। सनातन धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। भगवान गणेश के कई नाम हैं जैसे गणपति, लंबोदर, विनायक, गजानन सुखकर्ता और विन्घहर्ता आदि।



आज से शुरू होने वाला ये महापर्व देशभर में दम दिनों तक मनाया जाएगा। इस दौरान भक्त भगवान गणेश की पूजा अर्चना करके उन्हें खुश करने की पूरी कोशिश करते हैं। गणपति बप्पा स्वभाव के बहुत ही सरल हैं, इसलिए कहा जाता है कि उन्हें प्रसन्न करना आसान है। पूजा में उनके पसंदीदा व्यंजन का भोग लगाकर भी आप बप्पा को खुश कर सकते हैं। आमतौर पर आपने सुना होगा कि गजानन को मोदक बहुत पसंद है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें है, जो भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में...

Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi Offer These Items To Please Lord Ganesh
भगवान गणेश को मोदक ही नहीं ये चीजें भी हैं प्रिय - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी को प्रिय हैं ये चीजें
पूरन पोली- महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी वाले दिन गणपति बप्पा को पूरन पोली का भोग जरुर लगाया जाता है। गणेश उत्सव के दौरान आप बप्पा को खुश करने के लिए पूरन पोली का भोग लगा सकते हैं।
 
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi Offer These Items To Please Lord Ganesh
भगवान गणेश को मोदक ही नहीं ये चीजें भी हैं प्रिय - फोटो : instagram

केला- हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ में केले का बड़ा महत्व बताया गया है। गणेश जी को केला भी बहुत पसंद है।  इससे वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं>

पंचमेवा- अगर आप ग्रहों की अशुभता से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप गणेश जी को पंचमेवा का भोग भी लगा सकते हैं। यह भी बप्पा को काफी पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi Offer These Items To Please Lord Ganesh
makhane ki kheer - फोटो : instagram
चावल की खीर- चावल को देवों का अन्न माना गया है। गणेश उत्सव के दौरान आप बप्पा को चावल की खीर बनाकर और उसमें केसर, सूखा मेवा डालकर जरूर भोग लगाएं।

नारियल- बप्पा को नारियल भी बेहद पसंद है। नारियल को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसलिए भगवान को इस पेड़ का फल यानी नारियल अति प्रिय होता है।
 
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Bhog List In Hindi Offer These Items To Please Lord Ganesh
भगवान गणेश को मोदक ही नहीं ये चीजें भी हैं प्रिय - फोटो : instagram
लड्डू - भगवान गणेश को मोदक ही नहीं बल्कि लड्डू भी काफी पसंद हैं। इसमें बेसन के लड्डू उनके बहुत खास हैं। इसलिए पूजा आराधना करते समय बप्पा को बेसन के लड्डू का भी भोग लगाएं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed