इंटरनेट की ताकत कुछ ऐसी है कि वो लोगों को एक दूसरे से वाकिफ करा देती है। ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश के छोटे गांव की रहने वाली शशिकला चौरसिया की। जिन्होंने यूट्यूब के जरिए भारत के बाहर तक अपनी पहचान बना ली है। उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर जौनपुर के गांव की रहने वाली शशिकला आज यूट्यूबर हैं और उनका चैनल अम्मा की थाली अमेरिका और दुबई जैसे देशों में शहूर है।
साल 2016 में जब 4जी इंटरनेट की शुरूआत हुई तो शशिकला के बेटों ने उसकी ताकत को समझा। और मां को यूट्यूब चैनल शुरू करवाया। शशिकला चौरसिया के हाथ का बना खाना हर किसी को पसंद आता था। पड़ोस से लेकर गली-मुहल्ले के लोग शशिकला के खाने की तारीफ करते थे। 4जी इंटरनेट आने पर बेटे ने कुछ लोगों से जाना कि यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पैसे कमाए जा सकते हैं। बस बेटे ने अपने भाइयों के साथ सलाह कर मां का यूट्यूब चैनल शुरू करवाया।
3 of 4
थाली
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले तो शशिकला ने अपने बेटों की बात नहीं मानी। लेकिन काफी कहने पर वो अपने व्यंजन को वीडियो के सामने बनाने के लिए राजी हो गईं। पहली बार शशिकला ने बूंदी की खीर का वीडियो बनाया। हालांकि वो कैमरे के सामने नहीं आना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने शर्त रखी की उनका चेहरा नहीं दिखना चाहिए। हालांकि पहले वीडियो को केवल 15 से 20 लोगों ने ही देखा। लेकिन बेटों ने हार नहीं मानी और अपनी मां के जायके को दुनिया के साथ शेयर करते रहे।
4 of 4
थाली में रखा भोजन
- फोटो : pixabay
कई सारे वीडियो बनाने के बाद शशिकला का आम का अचार का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद अम्मा की थाली चैनल लोगों ने खूब देखा। अम्मा की थाली नाम रखने के लिए भी शशिकला के बेटों ने काफी सोचा। सर्च करने के बाद पता चला कि किचन नाम से बहुत सारे चैनल हैं। लेकिन अम्मा या दादी मां के स्वाद को बताने वाला कोई चैनल नही है। इसलिए इस चैनल का नाम अम्मा की थाली रखा।
कमेंट
कमेंट X