{"_id":"65aa5388e221a17ca60cea3a","slug":"congregation-seen-engrossed-in-singing-bhajans-while-saints-seen-wearing-different-garb-at-lata-chowk-ayodhya-2024-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामनगरी के रंग: लता चौक पर मंडलियां भजन गायन में मस्त, कोई संत बाइक पर... तो कोई शांत मन","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
रामनगरी के रंग: लता चौक पर मंडलियां भजन गायन में मस्त, कोई संत बाइक पर... तो कोई शांत मन
रामनगरी अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उल्लास है। देश के कोने-कोने से साधु संत इस अवसर का साक्षी बनने के लिए अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। इस मौके पर अयोध्या नगरी में साधु संतों सहित वैरागियों के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने भ्रमण किया तो भक्तों के अनेक रूप देखने को मिले।
भजन गायन करते संत एवं रामभक्त
2 of 7
लता चौक पर भजन घायन करते साधु संत एवं रामभक्त
- फोटो : अमर उजाला
यह दृध्य रामनगरी के लता चौक के हैं। यहां पर साधु संत एकत्र होकर अपने आराध्य के भजनों में खोये रहे। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मी उनसे बात करने के लिए आए तो वह उनके माइक पर ही भजन गायन करने लगे।
कुछ आगे बढ़ने पर एक युवती दिखाई दी। उनके सिर पर कान्हा विराजमान थे। उनसे बात करने पर पता चला कि वह भगवान की अनन्य भक्त हैं। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से काफी खुश हैं। वह झारखंड से अयोध्या धाम तक 600 किमी पैदल चलकर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भजन गायन करती सिख मंडली
4 of 7
भजन गायन करती सिख मंडली
- फोटो : अमर उजाला
वहीं लता चौक पर महिला व पुरुष सिखों का समुदाय दिखाई दिया। यह लोग मंडली में रहकर भजन गायन कर रहे थे। साथ ही हाथ में कुछ तस्वीरें लिए थे, जिनका आमजन में वितरण कर रहे थे। यह मंडली भजन गायन करते हुए आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन
बाइक पर रामनगरी पहुंचे बाबा
5 of 7
बाइक पर पहुंचे बाबा
- फोटो : अमर उजाला
लता चौक पर ही कुछ और आगे चलने पर एक संत बाइक पर नजर आए। उनकी यह बाइक स्पोर्ट बाइक की तरह थी। इस पर वह भ्रमण करने के लिए निकले तो लोगों के बीच दर्शनीय बन गए। लोग उनसे बात करके उनके बारे में जानने के लिए उत्साहित दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।