{"_id":"65a4a610ed833242060a2b4b","slug":"ayodhya-ram-mandir-latest-photos-ram-janmbhoomi-teerth-kshetra-trust-shares-pictures-of-ram-temple-premises-2024-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Latest Photos: राम मंदिर की नई तस्वीरें... भव्यता और खूबसूरती देख हो जाएंगे निहाल","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir Latest Photos: राम मंदिर की नई तस्वीरें... भव्यता और खूबसूरती देख हो जाएंगे निहाल
Mon, 15 Jan 2024 09:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:24 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : एक्स से ली गई तस्वीरें
Ram Mandir Latest Photos: अयोध्या के राम मंदिर की भव्यता और सुंदरता की कुछ और नई तस्वीरें सामने आईं हैं। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। नई तस्वीरों में मंदिर के बाहर की भव्यता दिख रही है। मंदिर के खंभों से लेकर हर हिस्से में की गई खूबसूरत नक्काशी का नजारा दिखाई दे रहा है।
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : एक्स से ली गई तस्वीरें
राम मंदिर का गर्भगृह कुछ ऐसे बनाया गया है कि 25 फीट दूर से श्रद्धालु भगवान राम की छवि निहार सकेंगे। दीवारों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी हैं।
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : एक्स से ली गई तस्वीरें
तीन मंजिला राम मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। मुख्य गर्भगृह में श्रीराम लला की मूर्ति है और पहली मंजिल पर श्री राम दरबार होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर में 5 मंडप (हॉल) होंगे। इसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : एक्स से ली गई तस्वीरें
देवताओं, देवी-देवताओं की मूर्तियां मंदिर के स्तंभों और दीवारों को सुशोभित करती हैं। 32 सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु सिंहद्वार से एंट्री कर सकेंगे। मंदिर के चारों तरफ आयताकार परकोटा रहेगा। मंदिर में दिव्यांग और बुजुर्ग तीर्थयात्री के लिए भी विशेष सुविधाएं हैं। रैंप और लिफ्ट भी हैं।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : amar ujala
मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर के पास एक ऐतिहासिक कुआं (सीता कूप) है, जो प्राचीन काल का है। इसके अलावा, 25,000 लोगों की क्षमता वाला एक तीर्थयात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) का निर्माण किया जा रहा है। यह तीर्थयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं और लॉकर सुविधा प्रदान करेगा।