फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   After pran pratishtha ceremony in Ayodhya Diwali was celebrated again across country.

फिर मनी दीवाली: 'राम ज्योति' से रोशन हुआ देश; लेजर शो की रोशनी से नहाया राम मंदिर, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Jan 2024 11:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
After pran pratishtha ceremony in Ayodhya Diwali was celebrated again across country.
अयोध्या में फिर मनी दीवाली - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के उपरांत 'राम ज्योति' जलाकर रामनगरी समेत देशभर में दीपावली मनाई गई। शाम को अयोध्या 10 लाख दीयों से प्रकाशमय हो गई। इसके साथ ही रामभक्तों ने घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों और पौराणिक स्थलों पर 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित की। लोगों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी प्रकट की। अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन हुई। रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए।

विज्ञापन

After pran pratishtha ceremony in Ayodhya Diwali was celebrated again across country.
सरयू घाट पर दीपोत्सव का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव पर जगमगाये घाट, घर-आंगन हुए रोशन
प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों ने घरों में दीप जलाए। घाटों पर जले दीये अलौकिक छटा बिखेरते नजर आए, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। सरयू के तट पर शाम के समय विधिवत आरती की गई। इस दौरान लोगों ने राम नाम का दीया जलाकर अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के पुर्नआगमन पर उनका भावपूर्ण स्वागत किया। हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक समेत विभिन्न स्थानों पर दीये जलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

After pran pratishtha ceremony in Ayodhya Diwali was celebrated again across country.
दीपोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला

तारों की भांति टिमटिमा रहे दीये
दीपोत्सव पर सरयू घाट पर दीयों को आकर्षक ढंग पंक्तिबद्ध सजाया गया, जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानों धरती पर तारे जगमगा रहे हों। सैकड़ों दीयों की रोशनी के आगे बिजली से चलने वाले बल्ब, स्ट्रीट लाइट्स की रोशनी भी फीकी नजर आई।

विज्ञापन

After pran pratishtha ceremony in Ayodhya Diwali was celebrated again across country.
लेजर शो का हुआ आयोजन - फोटो : ani

दीपोत्सव के बाद लेजर शो का हुआ आयोजन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दीपोत्सव के मनाया गया। इसके बाद श्रीराम मंदिर में भगवान राम का चित्रण करने वाला भव्य लेजर और लाइट शो का आयोजन हुआ। जिसकी रंगबिरंगी रोशनी से न सिर्फ रामलला का मंदिर बल्कि पूरा परिसर जगमगा उठा। लेजर शो के इंद्र धनुषी रंगों की आभा देखते ही बनी।

After pran pratishtha ceremony in Ayodhya Diwali was celebrated again across country.
धर्मेंद्र प्रधान ने जलाए दीये। - फोटो : सोशल मीडिया।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अयोध्या में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' का जश्न मनाने के लिए अपने आवास पर तेल के दीपक जलाए।

After pran pratishtha ceremony in Ayodhya Diwali was celebrated again across country.
परिवार के साथ गृहमंत्री ने जलायी राम ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ जलायी राम ज्योति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने परिवार के साथ राम ज्योति जलायी। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज संपूर्ण भारतवर्ष श्रीरामलला के भव्य मंदिर आगमन पर हर्षोल्लास से सराबोर है। प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर पूरा देश राम ज्योति जलाकर दिवाली मना रहा है, मैंने भी अपने परिवार के साथ भगवान श्री राम के आगमन पर दीपक जलाए।'

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने जलायी राम ज्योति
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम ज्योति जलायी। सीएम पटेल ने गांधीनगर में अपने आधिकारिक आवास पर दीपक जलाकर प्रसन्नता जाहिर की।

After pran pratishtha ceremony in Ayodhya Diwali was celebrated again across country.
Ram Jyoti - फोटो : अमर उजाला

रामलला के स्वागत में दिल्ली-एनसीआर जगमग
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली-एनसीआर जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों में दीप तो जलाए ही साथ ही बड़े-बड़े ग्राउंड में भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़े ही उत्साह के साथ राम भक्त भजन-कीर्तन करते हुए शरीक हुए। कई कॉलोनियोें में राम की झांकियां निकाली गईं। वहीं, यमुना के किनारे बने वासुदेव घाट पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दीप जलाकर पूजा अर्चना की। बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल समाज की तरफ से बनाई गई राम मंदिर की प्रतिकृति के सामने इस मौके पर दस हजार दीप जलाए गए।

ग्रेटर नोएडा में 11-11 हजार दीये जलाए गए
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली जैसा माहौल रहा। घर, मंदिर व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीए जलाए गए। यही नहीं जमकर पटाखे भी फोड़े गए। सेक्टर अल्फा- 1 स्थित शिव मंदिर और बीटा- 1 स्थित राम जनकी मंदिर में 11-11 हजार दीये जलाए गए। साथ ही अन्य मंदिरों में भी दीए जलाए गए। आतिशबाजी रात तक होती रही।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जयपुर में आयोजित ड्रोन शो में शामिल हुए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वडाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज अयोध्या में राम मंदिर का लोकार्पण हुआ है इसलिए देश राममय हो गया है और पूरे देश में जोश है। करोड़ों राम भक्तों का सपना साकार हुआ है इसलिए मैं पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।"

राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर दीपोत्सव मनाया।

 राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वासुदेव घाट पर पूजा की। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, "पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया और उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की...आज पूरा भारत और विश्व राममय हो गया है। वासुदेव घाट को पूरा होने में अभी करीब दो महीने और लगेंगे। आज यहां पर 300 किलो का एक घंटा लगाया गया है और यहां पर आरती भी की गई। पीएम मोदी की इच्छा थी कि यहां पर एक घाट बने। उनकी इच्छा से यहां पर ये कार्यक्रम हो रहा है।.....आने वाले समय में इस घाट को बहुत सुंदर बनाया जाएगा।..."
 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम मंदिर में राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद अपने आवास पर दीप जलाए।

 रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एम.डी. मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' अयोध्या के राम मंदिर में राम लला के 'प्राण प्रतिष्ठा' के उपलक्ष्य में सजाया गया।

राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद चेन्नई में दीपोत्सव मनाया गया।

राम लला की 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद एम्स में दीपोत्सव मनाया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राम ज्योति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, आज रामलला अयोध्या धाम में अपने नये, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हैं। पूरा देश दिवाली मना रहा है। इस शभु अवसर पर परिवार समेत घर पर राम ज्योति जलाएं। केंदीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर मूक बधिर स्कूल के बच्चों के साथ राम ज्योति जलाई। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी दीया जलाया।

नागपुर में आरएसएस के मुख्यालय में मनी दिवाली
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय में भी मना। इस शुभ अवसर स्वयंसेवकों ने दीपोत्सव मनाया। जय श्रीराम के उद्घोष के बीच पूरे परिसर को मिट्टी के दीयों से रोशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed