वनडे मैच के दौरान दर्शकों का उत्पात, मैदान के अंदर फेंके पत्थर
आपने ज्यादातर मौकों पर फुटबॉल मैच के दौरान प्रशंसकों को उग्र होते देखा होगा, लेकिन लंबे समय बाद वनडे मैच में भी दर्शकों ने हुडदंगी दिखाई जिस कारण मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने खेल को आधे घंटे के लिए रोक दिया।
वनडे मैच के दौरान दर्शकों का उत्पात, मैदान के अंदर फेंके पत्थर
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा था और उस समय श्रीलंका की पारी चल रही और खराब शुरुआत के बाद टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था।
वनडे मैच के दौरान दर्शकों का उत्पात, मैदान के अंदर फेंके पत्थर
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50ओवर में 4 विकेट पर 316 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम लड़खड़ा गई। हालांकि इस बीच मैदान पर कुछ पत्थर दिखाई दिए, जिससे खेल रोक दिया गया।
वनडे मैच के दौरान दर्शकों का उत्पात, मैदान के अंदर फेंके पत्थर
मैदान के अंदर पत्थर फेंके जाने से मैच रेफरी श्रीनाथ नाराज हुए और उन्होंने खेल को आधे घंटे के लिए रोक दिया। जांच में पता चला कि पत्थर सदर्न-इस्टर्न स्टैंड की ओर से फेंके गए थे।
वनडे मैच के दौरान दर्शकों का उत्पात, मैदान के अंदर फेंके पत्थर
हालांकि इस पत्थर से किसी को चोट नहीं आई। पत्थर सीमारेखा के पास पाया गया, इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद खेल रोक दिया गया, पुलिस ने गहराई पर जांच की गई और जब कोई खतरा महसूस नहीं हुआ तो खेल फिर से शुरू किया गया।