अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम
अब वो जमाना गया जब ग्लैमर का तड़का सिर्फ क्रिकेट में ही लगा करता था। देश में एक और लोकप्रिय खेल है जिसमें एक के बाद एक फिल्मी सितारे पैसा लगा रहे हैं।
अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम
हाल ही में इस खेल से जुड़े फिल्मी सितारों में अक्षय कुमार और यो यो हनी सिंह के बाद सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम जुड़ गया है।
अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम
बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार और रैपर हनी सिंह के बाद अब वर्ल्ड कबड्डी लीग में एक टीम खरीदा है।
अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम
सोनाक्षी सिन्हा ने यूनाइटेड सिंह नाम की एक हॉकी टीम की घोषणा की है। 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी ने ब्रिटेन के द हेयरे ग्रुप के साथ यह टीम खरीदी है।
अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी खरीदी एक टीम
वर्ल्ड कबड्डी लीग की शुरुआत 9 अगस्त से लंदन में होगी और समापन भारत में होगा। सोनाक्षी ने कहा कि वह बचपन में कबड्डी खेलती थीं और उन्हें यह खेल काफी पसंद भी है इसलिए वह इस खेल का समर्थन कर रही हैं।