30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
साथी खिलाड़ी के चोटिल होने का फायदा विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा को मिला और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एंट्री ही मार ली। लेकिन इसके लिए उन्हें 30 से भी ज्यादा का बसंत देखना पड़ा है।
(नमन की तस्वीरें- बीसीसीआई के टि्वटर पेज से)
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हो गए जिन्होंने विदेश धरती पर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की है। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से उन्होंने पहली बार टेस्ट टीम में जगह बनाई है।
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
जानते हैं 30 के पार पहुंचकर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले क्रिकेटरों के बारे में। साथ ही यह भी जानेंगे कि नमन ओझा ने उम्र के किस पड़ाव पर टेस्ट में पदार्पण किया। इसके अलावा पहला टेस्ट खेलने भारत का सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी कौन हैं। नमन के जर्सी का नंबर है 285।
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
30 के पार पहुंचकर भारत की टेस्ट टीम में जगह पाने वालों में स्टुअर्ट बिन्नी भी शामिल हैं। बिन्नी ने 30 साल 36 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने 9 जुलाई, 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में पहला टेस्ट मैच खेला था। इस समय वह टीम इंडिया के साथ टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
30 के पार नमन ने टेस्ट में मारी एंट्री, और कौन-कौन हैं इस लिस्ट में!
30 के पार टेस्ट टीम में जगह बनाने वालों में एक और विकेटकीपर-बल्लेबाज शामिल हो गए हैं। ये हैं नमन ओझा जिन्होंने आज यानी 28 अगस्त, 2015 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट करिटर की शुरुआत की थी। आज नमन की उम्र 32 साल और 39 दिन है।