अक्टूबर के बाद दिसंबर का महीना भी टीम इंडिया के एक बड़े क्रिकेटर की शादी का गवाह बनने जा रहा है। रोहित शर्मा अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ कल यानी 13 दिसंबर को मुंबई में शादी करने जा रहे हैं।
(सभी तस्वीरें- ट्विटर से)
'बहन' की शादी से पहले की पार्टी में मंगेतर हेजेल के साथ पहुंचे युवराज
29 अक्टूबर को हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी हुई थी। इस शादी के बाद पिछले महीने दिवाली के समय युवराज सिंह ने हेजेल कीथ के साथ सगाई कर ली थी। और इस महीने रोहित शर्मा दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं।
'बहन' की शादी से पहले की पार्टी में मंगेतर हेजेल के साथ पहुंचे युवराज
देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश अंबानी और गीता अंबानी ने हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी और रोहित शर्मा तथा रितिका सजदेह की एक दिन बाद होने वाली शादी के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया।
'बहन' की शादी से पहले की पार्टी में मंगेतर हेजेल के साथ पहुंचे युवराज
अंबानी परिवार कोई पार्टी दे और उसमें कोई ग्लैमर का तड़का न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। 2 क्रिकेटरों की शादी के लिए अंबानी ने जोरदार पार्टी दी जिसमें क्रिकेट और राजनीति के अलावा बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां भी शरीक हुईं।
'बहन' की शादी से पहले की पार्टी में मंगेतर हेजेल के साथ पहुंचे युवराज
अंबानी ने मुंबई में अपने घर में यह भव्य पार्टी दी। इस पार्टी में टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ शामिल हुए।