टेस्ट क्रिकेट से दूर धोनी ने पत्नी संग लिया दूसरे गेम का मजा
एक साल पहले भारत की टेस्ट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। अगर आज वह टेस्ट खेल रहे होते तो इस मस्ती के बजाए मोहाली टेस्ट मैच में अपना पसीना बहाने के बाद मैच में आगे की रणनीति पर योजना बना रहे होते।
टेस्ट क्रिकेट से दूर धोनी ने पत्नी संग लिया दूसरे गेम का मजा
टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बर्थडे के दिन यानी 5 नवंबर की रात महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई में एक शानदार मुकाबले का लुत्फ लेने लिया। हालांकि यह क्रिकेट मैच नहीं था। दोनों के साथ अभिषेक बच्चन भी दिख रहे हैं।
टेस्ट क्रिकेट से दूर धोनी ने पत्नी संग लिया दूसरे गेम का मजा
क्रिकेट की लीग आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चेन्नई में हरा पाना किसी भी विपक्षी टीम के लिए आसान नहीं होता था लेकिन उन्हीं की फुटबॉल की लीग आईएसएल में उनकी टीम की हालत खराब है। खुद धोनी और साक्षी की मौजूदगी भी टीम की हार टाल नहीं सकी।
टेस्ट क्रिकेट से दूर धोनी ने पत्नी संग लिया दूसरे गेम का मजा
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एफसी गोवा टीम ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण
में खेले गए एक मुकाबले में चेन्नईयन एफसी को उसी के घर में 2-0 से हरा दिया है। इस जीत से गोवा की टीम अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
टेस्ट क्रिकेट से दूर धोनी ने पत्नी संग लिया दूसरे गेम का मजा
चेननईयन 8 मैचों में 4 हार के साथ 10 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गई है। चेन्नईयन ने अपने पिछले मुकाबले में घर से बाहर खेलते हुए गोवा को 4-0 से हराया था। मैच के दौरान चेन्नईयन के खिलाड़ियों के पास गोल करने के कई ऐसे मौके आए लेकिन वे उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।