शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
बारिश ने टेस्ट मैच का मजा किरकिरा कर दिया था लेकिन वनडे सीरीज में पहले मुकाबले में जब भारत और बांग्लादेश में भी बारिश ने कुछ देर के लिए खलल डाल दिया था। हालांकि इसके बाद मैच शुरू हुआ तो मेजबान टीम के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया।
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
मैच तो बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीत लिया। लेकिन यह मैच ओपनरों के लिए बेहद खास रहा। मेजबान टीम की ओर से तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने आतिशी शुरुआत करते हुए भारत को खूब परेशान भी किया।
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
अपने क्रिकेट इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही बांग्लादेश टीम के लिए तमीम इकबाल और सौम्य सरकार की जोड़ी का भी अहम योगदान रहा है। भारत के खिलाफ मैच में इस ओपनिंग जोड़ी ने महज 79 गेंदों में 100 रन जोड़ लिए जो अपने से शीर्ष 8 टीमों के खिलाफ बांग्लादेश की ओर से सबसे तेज ओपनिंग शुरुआत रही।
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
बांग्लादेश की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शुरुआत का रिकॉर्ड 2005 में बना था जब जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 73 गेंदों में सौ रन जोड़ लिए थे। तमीम और सरकार की जोड़ी ने भारत के खिलाफ मैच में महज 40 गेंदों में 50 रन जोड़ लिए जो वनडे क्रिकेट में उसकी ओर से दूसरी सबसे तेज शुरुआत रही।
शर्मनाक हार के बीच टीम इंडिया को मिली एक अच्छी खबर
ये तो रही बांग्लादेश की ओपनिंग जोड़ी की शानदार शुरुआत। अब बात भारत की करते हैं तो यह टीम यह मैच हार गई लेकिन उसकी सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शानदार शुरुआत देकर टीम को एक सुकूनदायक खबर दे ही दी।