{"_id":"2c9c40fd34eaf550834a69e353e7ae6b","slug":"india-achieved-target-of-275-or-more-by-8th-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड
Fri, 07 Nov 2014 03:06 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने अहमदाबाद वनडे में भी जीत हासिल कर लक्ष्य का पीछा करने का एक और रिकॉर्ड बना दिया। श्रीलंका पर भारत की शानदार जीत के अलावा भी कई दिलचस्प बातें हुई। आइए, जानते हैं मैच से जुड़े कुछ बेहतरीन फैक्टस।
टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड
2 of 10
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने दूसरे वनडे में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने टीम को खराब शुरुआत से उबारने के बाद अर्धशतक जमाया। वह वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक ठोकने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर (96) हैं, जबकि संगकारा और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस दोनों ने 86-86 फिफ्टी लगाए हैं।
टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड
3 of 10
भारत के शीर्ष फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने वनडे करियर में एक-दो बार नहीं 40 बार 2 या 3 विकेट हासिल किए हैं, लेकिन वह एक बार भी एक वनडे पारी में 4 विकेट नहीं झटक सके हैं। और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड
4 of 10
श्रीलंका को भले ही सीरीज में लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने इस मैच में 92 रनों की नाबाद पारी खेलकर इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब 838 रन बनाए हैं। उन्होंने कुमार संगकारा (802 रन) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करने का बनाया नया रिकॉर्ड
5 of 10
श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने वनडे करियर में 23वीं बार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन शानदार करियर के बावजूद वह अब तक एक भी वनडे शतक नहीं लगा सके हैं। वह सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के बावजूद शतक से दूर रहने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। पाक के कप्तान मिस्बाह-उल-हक (37) इस मामले में पहले स्थान पर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।