बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज
आईपीएल-8 के अपने अंतिम दिन के पहले लीग मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दी थी जिस कारण आरसीबी की टीम अपनी पारी नहीं खेल सकी और मैच को रद्द कर देना पड़ा।
बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज
मैच के रद्द कर दिए जाने से विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर टीम को फायदा हुआ क्योंकि उसे इस मैच से एक अंक मिल गए जो उसे प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए पर्याप्त था। हालांकि अंक बंटने से पिछली बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स को झटका लग गया और उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ गया।
बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज
बारिश के कारण जब मैच रुका हुआ था और सारे खिलाड़ी अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे तो इस बीच स्टेडियम में बैठकर मैच देखने आईं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली से मिलने चली आईं। दोनों ने कुछ देर तक बातें भी की।
बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज
विराट कोहली का मैच के दौरान बारिश से बाधित समय के बीच अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का से मिलना बीसीसीआई को पंसद नहीं आया है। और बोर्ड का मानना है टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान कोहली ने नियमों का उल्लंघन किया है।
बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज
आईपीएल की नियंता बीसीसीआई विराट कोहली से खुश नहीं है और उसका मानना है कि कोहली ने एंटी-करप्शन दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया है। ड्रेसिंग रूम में कोहली का अनुष्का से मिलना नियमों का सरासर उल्लंघन है। आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इसे गलत माना और कोहली को हिदायत दी कि वह दुबारा ऐसा न करें।