ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को बल्लेबाजों की विस्फोटक पारियों की वजह से जाना जाता है। खासकर तब जब बल्लेबाज बड़े शॉट लगाते हैं। इन बड़े और करारे शॉट को देखकर दर्शक जहां उत्साहित होते हैं वहीं गेंदबाज हताश हो जाते हैं। हर गेंदबाज चाहता है कि उसके ओवर में कम से कम छक्के लगे।
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
टी-20 क्रिकेट के किसी भी मुकाबले में जहां गेंदबाज चाहता है कि उसके ओवर में कम से कम बड़े शॉट लगें वहीं बल्लेबाज की कोशिश होती है कि वो हर गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाए। इसी जद्दोजहद में क्रिकेट का यह सबसे छोटा प्रारूप प्रशंसकों में खासा लोकप्रिय हो गया है।
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
ये तो आप सभी जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 222 छक्के जड़े हैं। इसके बाद सुरेश रैना दूसरे नंबर पर हैं लेकिन वह गेल से काफी पीछे हैं। रैना ने 147 छक्के जड़े हैं। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिनके नाम 143 छक्के दर्ज हैं।
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
आज हम आपको छक्कों के बारे में ही बताएंगे, लेकिन इस बार यह जानकारी कुछ खास होगी।
ये रहे 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक ही मैदान पर काटा खूब जलवा
आज हम आईपीएल में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की बात करेंगे। आईपीएल में भाग लेने वाली 8 टीमें एक सत्र में 8 से ज्यादा जगहों पर मैच खेलती हैं। ऐसे में कई मैदानों पर टीमों को खेलने का मौका मिलता है और बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। लेकिन इन्हीं में से कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जो किसी एक मैदान पर जबर्दस्त कामयाब रहे। एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में पूरी रिपोर्ट। (विवरण चढ़ते क्रम में)