चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट आराम से खेलने का क्रिकेट होता है क्योंकि यह 5 दिन खेला जाता है और बल्लेबाजों को पिच पर खेलने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। ऐसे में अगर कोई बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटता है तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा।
चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज
क्या आप जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन आउट होने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज है जो अपने 168 टेस्ट मैचों में 15 बार रन आउट हुए। इसके बाद दूसरे नंबर पर हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़।
चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वह 13 बार रन आउट हुए। तीसरे स्थान पर एक बार फिर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का नाम है। उस क्रिकेटर का नाम है एलन बॉर्डर जो 12 बार रन आउट हुए।
चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज
लेकिन क्रिकेट के खेल में हर बल्लेबाज कभी न कभी तो रन आउट हुआ ही होगा। अब हम आपको ऐसे एक बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्ट क्रिकेट में करीब नौ साल बाद रन आउट हुआ।
चौंकिए मत! नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार रन आउट हुआ यह बल्लेबाज
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान जो इस समय श्रीलंका में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं और यह मैच उनके करियर का 101वां टेस्ट मैच है। हालांकि वह अपने इस मैच को बड़ी पारी खेलकर यादगार बनाने में नाकाम रहे और वह पहली पारी में असफल रहे। लेकिन नौ साल बाद रन आउट होकर इसे खुद के लिए यादगार बना ही दिया।