खतरनाक हआ बैट का टुकड़ा, स्टेडियम में बैठी महिला लहूलुहान
इन दिनों खेल लगातार खतरनाक होता जा रहा है। खिलाड़ी तो खिलाड़ी मैदान के बाहर बैठे दर्शक भी चोटिल होते जा रहे हैं। ढेरों प्रयासों के बाद भी इन घटनाओं में कोई कमी आती नहीं दिख रही। ऐसी ही एक घटना अमेरिका के बोस्टन शहर में घट गई।
(फाइल फोटो)
खतरनाक हआ बैट का टुकड़ा, स्टेडियम में बैठी महिला लहूलुहान
अमेरिका के बोस्टन शहर में खेले जा रहे बोस्टन रेड सॉक्स और ऑकलैंड एथलेटिक्स के बीच मुकाबले के दौरान एक हादसा हुआ जिसमें बैट का एक टुकड़ा स्टेडियम में बैठी एक महिला के चेहरे पर लग गई। टुकड़ा लगते हुए उसके चेहरे से लगातार खून बहने लगा। वह चल पाने की स्थिति में नहीं थी, उसे स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल पहुंचा गया।
खतरनाक हआ बैट का टुकड़ा, स्टेडियम में बैठी महिला लहूलुहान
बेसबाल का मुकाबला अपने रोमांच पर था लेकिन रोमांच अचानक स्वाह हो गया और एक महिला जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करने लगी। कहा जा रहा है कि हादसे के दौरान महिला के साथ उसका पति और बेटा भी मौजूद था। ऑकलैंड एथलेटिक्स के थर्ड बेसमैन ब्रेट लॉरी के बैट का टुकड़ा टूट गया और हवा में उड़ते हुए महिला के चेहरे पर जा लगा।
खतरनाक हआ बैट का टुकड़ा, स्टेडियम में बैठी महिला लहूलुहान
स्टेडियम में मौजूद लोग इस हादसे को देखकर सहम गए। एक दर्शक ने टिवट करके पोस्ट किया कि वहां पर काफी खून फैल गया था। हादसे के कारण खेल को तुरंत रोक दिया गया।
खतरनाक हआ बैट का टुकड़ा, स्टेडियम में बैठी महिला लहूलुहान
यह वही शॉट है जो हवा में उड़ते हुए महिला के चेहरे पर जा टकराई। (फोटो-डेलीमेल से)