न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार फाइनल में पहुंचने की जुगत में लगी हुई हैं। दोनों ही टीमों के पास अपने कुछ चुनिंदा हथियार हैं जिसके भरोसे ही टीमें सेमीफाइनल में उतरेंगी। आइए, जानते हैं किन-किन टीमों के पास है क्या खास चीजें। पहले न्यूजीलैंड।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
न्यूजीलैंड की ताकत नंबर 1।
न्यूजीलैंड टीम के पास बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के रूप में सबसे असरकारक हथियार है। वे कीवी टीम की आक्रमण का सबसे पैना हथियार है। टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक 19 विकेट ले चुके हैं। आसान एक्शन, सहज फॉलोथ्रू और सबसे बड़ी बात पूरी लय में हैं। वर्ल्ड कप में 7 मैच, 66 ओवर, दिए 278 रन और 19 विकेट।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
न्यूजीलैंड की ताकत नंबर 2।
टिम साउथी दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और उनके होने से कीवी टीम दोनों छोर से अच्छा अटैक कर रही है। जिस दिन साउथी का दिन हो उस दिन वह क्या कर सकते हैं यह उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में सात विकेट लेकर दिखा दिया था। वर्ल्ड कप में 7 मैच, 64 ओवर, दिए 352 रन और 15 विकेट।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
न्यूजीलैंड की ताकत नंबर 3।
कीवी टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम अपनी छवि अनुरूप शुरुआत से तेजतर्रार पारी खेलते हैं। वह टूर्नामेंट में कई मौकों पर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंदों पर 77 रन बनाए थे जिसमें 8 चौके और 7 छक्के थे। वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैच, 7 पारी, बनाए 269 रन और 3 अर्धशतक। साथ ही 36 चौके और 13 छक्के।
न्यूजीलैंड Vs दक्षिण अफ्रीका, दोनों टीमों की 5 ताकतें
न्यूजीलैंड की ताकत नंबर 4।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (नाबाद 237) जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में दोहरा शतक लगाकर वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज की ओर से अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी ही खेल डाली। वह कॉपीबुक स्टाइल में पारंपरिक शॉट खेलते हैं। सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। फिर इनका बल्ला चल गया तो न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा भी कर सकता है और किसी भी लक्ष्य का पीछा भी कर सकता है। वर्ल्ड कप में अब तक 7 मैच, 7 पारी, बनाए 498 रन, 2 शतक और एक अर्धशतक।