फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   things to avoid for happy married life

रिलेशनशिप में कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

Sat, 05 Mar 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 06:23 PM IST
सार

  • आपका गुस्सा कहीं लगा न दे आपके रिश्त पर घुन
  • एक दूसरे को समझना बेहद जरूरी
  • रिश्ते की बुनियाद है विश्वास, इसे हिलने न दें

विज्ञापन
things to avoid for happy married life
- फोटो : getty images

विस्तार

शादी जैसे अहम रिश्ते को बचाने की जिम्मेदारी पति और पत्नी दोनों पर होती है। रिश्ते में कई बार दरार आ जाती है। रिश्ते को हमेशा जवान बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप इन शब्दों को रिश्तों की डिक्शनरी से निकाल फैंके। फिर देखिए कैसे खिलखिलाते हैं आपके रिश्ते।

विज्ञापन


जैसे कि गुस्सा किसी भी रिश्ते को घुन की तरह खा जाता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना सीखें क्योंकि ये आपके अपनों को दूर करता है। गुस्सा कम करेंगे तो रिश्ते की बगिया महकेगी।
विज्ञापन


'मैं' और 'मेरा' को छोड़ ही दें। 'हम' पर विश्वास करें। 'अहम' और 'मैं' दो ऐसे चाकू हैं जो रिश्तों को अंदर तक छील देते हैं। एक ही छत के नीचे रहते हुए मैं और मेरा करना स्वार्थीपन की निशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुलह करने की पहल करने में कोई हर्ज नहीं है

things to avoid for happy married life

लड़ाई झगड़ा होने पर सुलह की पहल करना कोई मजबूरी नहीं बल्कि रिश्ता बचाने की समझदारी है। ऐसे में मैं पहल क्यों करूं जैसे विचार दिमाग में मत लाइए। ऐसा करने से आप छोटे नहीं होंगे लेकिन साथी के मन में आपके लिए प्यार बढ़ेगा।

ना यानी इनकार रिश्ते को कमजोर करता है। हर बात पर ना कहने से सामने वाले व्यक्ति की अहमियत कम होती है। इसलिए कोशिश करें कि सीधे सीधे ना कहने की बजाय कुछ और समाधान निकालें।

जी हां, प्यार दरअसल जताने की ही चीज है। जितना प्यार जताएंगे उतना ही प्यार मिलेगा। रिश्तों में आई नीरसता को दूर करने के लिए समय समय पर प्यार का तड़का लगाना न भूलें।

एक दूसरे की जरूरतों को समझें

things to avoid for happy married life

महिलाएं सजने सवंरने में देर लगाती हैं क्योंकि वो नहीं चाहती कि वो आपको कम सुंदर दिखें। वो ये सब आपके लिए ही तो करती हैं, इस बात को ध्यान रखते हुए 'इतनी देर' जैसे शब्द न बोला करें। सब्र का फल मीठा होता है ये बात याद रखिए।

विश्वास करना सीखें। अविश्वास पर प्यार की इमारत नहीं टिकती। साथी अगर लोगों से प्यार से हंसता बोलता है तो पल पल पर शक न करें। शक रिश्तों का सबसे बड़ा दुश्मन है।

पार्टनर की बात ध्यान से सुनना ही रिश्तों का एक अहम मंत्र है। एक दूसरे की बातों को समय देकर ध्यान से सुनने से कई समस्याएं हल होती है और रिश्तों को खाद मिलती है।

रिश्तों को इस तरह न बांधें कि कोई काम बोझ लगने लगे। हर काम को बांटकर करें, खासकर जब दोनों कामकाजी हों तो हर काम में बंटवारा करें। बांटकर काम करने से एक दूसरे के साथ वक्त बिताएंगे और किसी को काम बो झ नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed