बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे का स्याह सच फैन्स को निराश करता है लेकिन ये जानना जरूरी है कि किन कलाकारों ने सिनेमा जगत को शर्मिंदा किया।
नवाजुद्दीन ही नहीं, ये भी हैं रुपहली दुनिया के दागदार कलाकार
शानदार जबरदस्त जिंदाबाद का जुमला हिट कराने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर एक महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। महिला नवाजुद्दीन की ही हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। लेकिन नवाज से इतर ऐसे कलाकारों की लिस्ट लंबी है जो कभी रेप तो कभी छेड़छाड़ को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट चुके हैं। आगे देखिए और दागदार कलाकारों को।
नवाजुद्दीन ही नहीं, ये भी हैं रुपहली दुनिया के दागदार कलाकार
एक दौर में शाहरुख खान की आवाज रहे गायक अभिजीत भट्टाचार्य पर भी रियल लाइफ में विलेन बनने से नहीं बच पाए। मायानगरी के लोखंडवाला में दुर्गा पूजा दौरान एक महिला ने अभिजीत पर यौन शोषण का आरोप लगाया। अभिजीत दुर्गा पूजा पंडाल के संयोजक थे।
नवाजुद्दीन ही नहीं, ये भी हैं रुपहली दुनिया के दागदार कलाकार
अभिनेता विशाल ठक्कर पर एक टीवी एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों में मेलमिलाप देखा गया। बाद में एक्ट्रेस ने बाताया कि विशाल ने उससे अपने किए की मांफी मांगी थी। इसलिए गिले-शिकवे भुला दिए।
नवाजुद्दीन ही नहीं, ये भी हैं रुपहली दुनिया के दागदार कलाकार
कोरियोग्राफर शामक डावर की दो स्टूडेंस्ट्स ने ही इनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शामक डावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन डावर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा करार दिया। तब से लेकर अब तक इस केस में कोई नया मोड़ नजर नहीं आया है।