फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है ऑनलाइन शॉपिंग का सही तरीका, बचता है समय और पैसा

Sun, 06 Mar 2016 04:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
take care of these things while online shopping

ऑनलाइन फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां कई आकर्षक ऑफर भी दे रही हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में शॉपिंग की बात आना लाजमी है, लेकिन कई बार शॉपिंग की चाहत में लोगों से कई सारी गलतियां भी हो जाती हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि धोखाधड़ी से बचने के साथ-साथ अच्छी डील पाई जा सके।

Trending Videos

ये है ऑनलाइन शॉपिंग का सही तरीका, बचता है समय और पैसा

take care of these things while online shopping

मोबाइल एप का इस्तेमाल करें- इस समय ऑनलाइन सेल चल रही है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि पेज पर दिखने वाला ऑफर कुछ ही देर में गायब हो जाए या बदल जाए। इसलिए अच्छा होगा कि आप वेबसाइट से शॉपिंग करने के बजाए एप का इस्तेमाल करें, ताकि सर्फिंग में कम से कम समय लगे। ऐप में बैकग्राउंड में भी डेटा लोड होता रहता है, जिससे पेज जल्दी खुल जाते हैं और आप मनचाही डील पा लेते हैं।

ये है ऑनलाइन शॉपिंग का सही तरीका, बचता है समय और पैसा

take care of these things while online shopping

डिलीवरी की जानकारी- बहुत सी ऐसी कंपनियां होती हैं, जो फेस्टिव सीजन के दौरान कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं देते। इसे पहले ही चेक कर लें और अगर आपको वही विकल्प चाहिए तो समय न बर्बाद करते हुए दूसरी वेबसाइट पर चल रही सेल में खरीदारी करें। यह भी ध्यान से देख लें कि डिलीवरी विकल्प देने की स्थिति में आपसे अन्य वेबसाइट के मुकाबले अधिक पैसे तो नहीं लिए जा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है ऑनलाइन शॉपिंग का सही तरीका, बचता है समय और पैसा

take care of these things while online shopping

कार्ट का करें इस्तेमाल- अगर अच्छी डील पाना चाहते हैं तो सीधे किसी सामान को खरीदने के बजाए पहले उसे कार्ट में रख लें और फिर दूसरी वेबसाइट्स से इसकी तुलना करें। जहां पर सबसे अच्छी डील मिल रही हो, उसे खरीद लें। कार्ट में रखने से यह फायदा होगा कि आपको हर बार सामान ढूंढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय तो बचेगा ही, पैसे भी बचेंगे।

विज्ञापन

ये है ऑनलाइन शॉपिंग का सही तरीका, बचता है समय और पैसा

take care of these things while online shopping

ई-वॉलेट से भुगतान- किसी भी सामान को खरीदने के लिए सामान्य भुगतान के बजाय ई-वॉलेट का इस्तेमाल करें। इससे कई बार अच्छा डिस्काउंट मिल जाता है या फिर अच्छा ऑफर मिल जाता है। जैसे- स्नैपडील से सामान खरीदने की स्थिति में अगर आप ई-वॉलेट का इस्तेमाल करके 500 रुपए की शॉपिंग करते हैं तो फ्रीचार्ज की तरफ से 500 रुपए रिवार्ड के रूप में मिलते हैं।(नोट- ये ऑफर बदलते रहते हैं।)

विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed