10 महामूर्ख अपराधी, कारनामे जानकर लोटपोट हो जाएंगे
इन गुनहगारों के कारनामें ऐसे रहे कि ये साल 2015 के सबसे महामूर्ख अपराधी कहे जा रहे हैं। इनके कारनामे जानकर आप लोट-पोट हो जाएंगे।
10 महामूर्ख अपराधी, कारनामे जानकर लोटपोट हो जाएंगे
10 महामूर्खों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर है 19 वर्षीय लोगन शॉलिस नाम का ये युवक है। शॉलिस ने खुद को ट्रैफिक अधिकारी बताते हुए सुबह के चार बजे ये चैक करना शुरु कर दिया कि कहीं लोग शराब पीकर तो कार नहीं चला रहे हैं। एक शख्स जब शॉलिस के नजदीक आया तो देखा कि शॉलिस खुद शराब के नशे में धुत था। बाद में पुलिस वालों ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शॉलिस को धर लिया।
10 महामूर्ख अपराधी, कारनामे जानकर लोटपोट हो जाएंगे
तस्वीर में दाईं ओर दिख रही महिला ने पुलिस की ही कार चुरा ली। ड्राइविंड अंडर इन्फ्लुएंस यानी नशे की हालत पता लगाने वाले अधिकारियों ने एंबर फोर्ड नाम की इस महिला को उस वक्त धर दबोचा जब ये पुलिस की कार में अपने पति जोश वाटफोर्ड को ले उड़ी।
10 महामूर्ख अपराधी, कारनामे जानकर लोटपोट हो जाएंगे
न्यू यॉर्क का 46 वर्षीय जॉन बार्लिंग खुद दारू पीकर अपने 10 वर्षीय बेटे से गाड़ी चलवा रहा था। जबकि छोटा बच्चा बमुश्किल ही स्टेरिंग के पार देख सकता था। फिर क्या था, किसी ने पुलिस को इनफॉर्म किया और बार्लिंग को पुलिस ने धर लिया।
10 महामूर्ख अपराधी, कारनामे जानकर लोटपोट हो जाएंगे
एरिजोना के डेविज स्परलॉक को जेल से बाहर न जाने पर जेल हुई। दरअसल ड्रग आरोप में सजायाफ्ता मुजरिम स्परलॉक जब बरी हुआ तो इसने जेल से बाहर जाने के लिए मना कर दिया। जेल अधिकारियों ने जबरन इसे बाहर किया तो इसने कैदियों से भरी गाड़ी को चुरा लिया, मजबूरन पुलिस को इसे फिर से गिरफ्तार करना पड़ा।