फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   know about india's first lady killer who is now neighbour of sasikala in jail

ये है देश की पहली लेडी सीरियल किलर, जेल में शशिकला बनीं पड़ोसन

Sat, 18 Feb 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Feb 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
know about india's first lady killer who is now neighbour of sasikala in jail

अपने तमाम दांवपेंचों के बाद भी तमिलनाडु में सीएम की कुर्सी पर बैठने से वंचित रह गई शशिकला आज बंगलूरू की एक जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले तक चेन्नई के पोज गार्डन में शाही जीवन बिताने वाली शशिकला को जेल के जिस हिस्से में रखा गया है वहां खुंखार अपराधियों को रखा जाता है।

विज्ञापन


उनकी पड़ोसन भी एक ऐसी महिला बनी है जिसे देश की पहली लेडी सीरियल किलर माना जाता है। कई दुर्दांत हत्याओं में शामिल रही इस लेडी किलर को जरायम की दुनिया में साइनाइड मल्लिका के नाम से जाना जाता है। एक दौर में साइनाइड मल्लिका द्वारा अंजाम दी गई घटनाएं अखबारों के पन्नों पर खूब सुर्खियां बटोरती थीं।
विज्ञापन


चलिए आपको बताते हैं अपराध की उस मल्लिका के बारे में जिसने जरायम की दुनिया के पन्नों पर नई इबारत लिख दी। 

हमर्ददी के नाटक से फंसाती थी अपने निशानों को

know about india's first lady killer who is now neighbour of sasikala in jail
lady serial killer

लोगों की हमदर्द बनकर धोखा करने वाली इस लेडी किलर के हत्या करने का तरीका काफी अलग था। इसका असली नाम केजी केम्पम्मा है और वो बैंगलोर की रहने वाली है। मीडिया की खबरों के मुताबिक मल्लिका साइनाइड खिलाकर लोगों की हत्या करती थी।

खूनी मंजर को हमेशा दिमाग में रखने वाली मल्लिका का टारगेट हमेशा महिलाएं हुआ करती थीं। उसने साल 1999 से लेकर 2007 के बीच छह महिलाओं का बेरहमी से कत्ल किया था। उसने सभी को साइनाइड खिलाकर ही मौत के घाट उतारा था।

मंदिरों पर खोजती थी अपने निशाने

know about india's first lady killer who is now neighbour of sasikala in jail

मल्लिका, मंदिरों में आने वाली उन महिलाओं पर नजर रखती थी, जो अपने घर से परेशान होती थीं। परेशान महिला को वो अपने झांसे में फंसा कर हमदर्दी से उनका विश्वास जीत लेती और कहती थी कि पूजा-पाठ से वो सब ठीक कर देगी। वह अमीर महिलाओं को पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए गहने पहनकर मंदिर आने के लिए कहती थी। 

इसके बाद वो अपने निशानों को उनके घर से काफी दूर ले जाती थी। वहां पहुंचने के बाद वो पूजा-पाठ करने लगती और मौका देखते ही उनके खाने में साइनाइड मिला कर उनका कत्ल कर देती थी। 
इसके लिए मल्लिका गहनों की सफाई करने वाले साइनाइड का इस्तेमाल करती थी।

विज्ञापन

अमिर महिलाओं को फंसाती थी अपने मायाजाल में

know about india's first lady killer who is now neighbour of sasikala in jail

मल्लिका का आखिरी निशाना एक महिला थी जिसने बच्चा नहीं हो रहा था। बच्चा होने के दावे के चलते पीड़ित महिला मल्लिका के मायाजाल में फंस गई। मल्लिका ने साल 2007 में उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मल्लिका को इन सभी हत्याओं के आरोप में 2012 में फांसी की सजा सुनाई गई थी। लेकिन बाद में उसे उम्रकैद में बदल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed