फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते वजन या मोटापे से हैं परेशान, तो ये चार योगासन कर सकते हैं मदद

Tue, 20 Jul 2021 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Jul 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Yoga tips These four yogasanas can help in reducing the increasing weight or obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में व्यक्ति का स्वस्थ रहना एक बड़ा चैलेंज है, क्योंकि इसके पीछे हमारा बाहरी खानपान काफी जिम्मेदार है। दरअसल, जब हम बाहर का तला-भुना और जंक फूड जैसी चीजें खाते हैं तो इससे हमें पेट से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें होने के अलावा ये हमारा वजन भी बढ़ा देते हैं। वहीं, बढ़ते वजन के कारण हमारे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती चली जाती है और ये बात तो सभी जानते हैं कि मोटापा कई बीमारियों को जन्म देने में अहम रोल निभा सकता है। इसलिए जरूरी होता है कि हम अपने बढ़ते वजन को कम करने के बारे में सोचें। हालांकि, कई लोग इस तरफ ध्यान देते हैं और कई तरह की चीजों का सेवन करके खुद का वजन घटाने की तरफ कदम बढ़ाते हैं, लेकिन कई बार ये चीजें उनकी मदद नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आप योग का सहारा ले सकते हैं, क्योंकि योग में कई ऐसे आसान हैं जो आपके वजन को घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। बशर्ते कि आपको ये योगासन नियमित रूप से रोजाना करने होते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Yoga tips These four yogasanas can help in reducing the increasing weight or obesity
Sarvangasana - फोटो : Amar Ujala

सर्वांगसन कर सकते हैं

  • सर्वांगसन हमारे शरीर और खासतौर पर पेट के लिए काफी लाभकारी होता है। इस आसन से हमारे पेट पर जोर पड़ता है, और रीढ़ की हड्डी से लेकर पेट तक में खिंचाव पड़ता है। इससे ये आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है, साथ ही मोटापा भी दूर करने में ये लाभकारी होता है।
Yoga tips These four yogasanas can help in reducing the increasing weight or obesity
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

नौकासन कर सकते हैं

  • नौकासन करने से कई लाभ मिलते हैं। जैसे- ये हमारे पेट, पैर की मांसपेशियों और पीठ को मजबूत करने में मदद करता है। जब हम नौकासन करते हैं तो ये हमारी मांसपेशियों को स्ट्रैच करता है और इससे हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है। बस इसे आपको रोजाना नियमित रूप से करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga tips These four yogasanas can help in reducing the increasing weight or obesity
धनुरासन - फोटो : सोशल मीडिया

धनुरासन कर सकते हैं

  • धनुरासन पीठ से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को दूर करने के अलावा हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। यही नहीं, ये पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए इस आसन को पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
Yoga tips These four yogasanas can help in reducing the increasing weight or obesity
Trikonasana - फोटो : istock

त्रिकोणासन कर सकते हैं

  • त्रिकोणासन को करने से ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है, पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। वहीं, ये आसन फैट बर्न करता है, जिसकी मदद से मोटापे को कम किया जा सकता है। यही नहीं, पैरों, घुटनों और टखनों को मजबूत बनाने में भी ये आसन मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed