फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: योगासन के बाद भूल कर भी न करें ये पांच काम, हो सकती हैं शारीरिक समस्याएं

Sun, 30 Jul 2023 10:03 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Jul 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips: After Yogasan Dont Do These 5 Mistake Otherwise It May Cause of Physical Problem
योगासन के बाद न करें ये गलती - फोटो : Pixabay

Yoga Tips: स्वस्थ शरीर और सेहतमंद मस्तिष्क के लिए योगासन बहुत फायदेमंद होता है। योग से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर की जा सकती हैं। योग इम्युनिटी मजबूत कर सर्दी जुखाम आदि से राहत दिलाने के साथ ही बड़ी से बड़ी बीमारियों में भी असरदार होता है। नियमित योगा अभ्यास शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखता है, वजन नियंत्रित करता है। आंखों की रोशनी से लेकर बाल झड़ने तक कि समस्याएं जो खराब जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही लोगों को परेशान करती हैं, आदि से  बचाता है। अलग अलग तरह के योग अलग अलग शारिरिक समस्याओं में असरदार हैं। लेकिन योगासन का गलत तरीके से अभ्यास या योग से पहले और बाद की गतिविधियों की सही जानकारी न होने से शरीर पर योग का असर उल्टा भी हो सकता है। कई लोग योगा तो करते हैं लेकिन वह फिर भी रोगग्रस्त हो जाते हैं। इसकी एक वजह योग को सही तरीके से न करना है। लोगों को ये पता होना चाहिए कि योगासन का अभ्यास करने से पहले और बाद में की जाने वाली गलतियां शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। चलिये जानते हैं योगासन के तुरंत बाद क्या करें और क्या नहीं, ताकि शरीर पर योग का हो लाभकारी असर।

Yoga Tips: After Yogasan Dont Do These 5 Mistake Otherwise It May Cause of Physical Problem
योग के बाद न पिएँ पानी - फोटो : Pixabay

योगासन के तुरंत बाद क्या  करें

योग
के बाद पानी पिएं

योगाभ्यास के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। योग के बाद पानी पीने से गले में कफ की समस्या हो जाती है। ऐसे में योग करने के बाद कुछ देर इंतज़ार करने का बाद ही पानी पिएं। 

Yoga Tips: After Yogasan Dont Do These 5 Mistake Otherwise It May Cause of Physical Problem
योग के बाद नहाएं नहीं - फोटो : istock
योग के बाद तुरंत नहाएं नहीं

योग करने से शरीर की बहुत सी ऊर्जा खर्च हो जाती है और शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसलिए योगाभ्यास के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए, इससे सर्दी जुखाम जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips: After Yogasan Dont Do These 5 Mistake Otherwise It May Cause of Physical Problem
योग के बाद खाएं नहीं - फोटो : pixabay
योगाभ्यास के बाद खाना खाएं

योग करने के तुरंत बाद खाना नहीं खाना चाहिए। योगासन के अभ्यास के कम से कम आधे घंटे बाद ही खाना खाएं। ध्यान रखें कि हैवी डाइट न लेकर हल्का खाना ही खाएं। योगासन से पहले भी भोजन नहीं करना चाहिए। इससे अपच की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
Yoga Tips: After Yogasan Dont Do These 5 Mistake Otherwise It May Cause of Physical Problem
cough new - फोटो : istock
बीमारी में योग करें

नियमित योगाभ्यास करते हैं लेकिन कभी बीमार हो जाएं तो योग न करें। ये आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बीमारी में शरीर कमजोर और थकावट रहती है। योगासन करने से ऊर्जा खर्च होती हैं। ऐसे में इस स्थिति में योग न करें। डॉक्टरी सलाह के बाद योग करने की अनुमति पर अभ्यास कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed