अगर सुडौल जांघें चाहते हैं तो उत्कटासन को अपने दिनचर्या में शामिल कीजिए। इस आसन में आपके शरीर का पूरा भार आपकी जांघों पर आ जाता है। सबसे पहले पंजों के सहारे जमीन पर बैठ जाइए। हाथों को आगे फैला लीजिए और उंगलियों को सीधा रखिए। आपका गला भी एकदम सीधा होना चाहिए। अब आप कुर्सी की पोजीशन में आ चुके हैं। यही है उत्कटासन।
जंपिंग जैक्स करने से भी आपकी जांघें सुडौल बनेंगी। कम से 25 बार करें। लेकिन इसको लगातार करें, बीच-बीच में रुक कर आराम न करने लग जाएं।
साइड लंज करने से आपके पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे कम से कम 10 बार हर एक पैर से करें।
4 of 5
dgsdf
- फोटो : Getty Images
वॉकिंग लंज करने से आपके जांघ मजबूत होंगे। और उन्हें सही शेप मिलता है। इसे भी दोनों पैरों से 10-10 बार करें।
पैरों को स्लिम बनाने के लिए सूमो स्केवट्स करें। इससे आपके शरीर का भार आपकी जांघों पर आ जाएगा। इसे कम से कम 15 बार करें।