फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉनसून में भुट्टा खाने का रखते हैं शौक, तो जान लें कितने बड़े खतरे में हैं आप

Sat, 21 Jul 2018 05:42 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
reasons why you should never eat roadside corn
corn rainy day
बारिश के मौसम में भुट्टा खाना ज्यादातर लोगों की पसंद है। कोई उबला हुआ भुट्टा खाना पसंद करता है तो किसी को भुना हुआ भुट्टा खाना अच्छा लगता है। खाने में तो ये बहुत टेस्टी होता है, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि यह आपको फायदा पहुंचाता है तो आप बिल्कुल गलत हैं। आइए जानते हैं वो क्या कारण हैं कि सड़क किनारे मिलने वाले भुट्टे से आपको अपने आप को दूर रखना चाहिए...
reasons why you should never eat roadside corn
corn rainy day
सड़क किनारे मिलने वाले भुट्टे की महक आपको अपनी तरफ खींच तो लेगी, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि ये भुट्टे दिनभर खुली हवा में रखे रहते हैं, जिस वजह से ये वायु प्रदूषकों के संपर्क में आ जाते हैं और फिर इन्हीं भुट्टो को खरीद कर आप खाते हैं, जिससे भुट्टे के साथ-साथ इसमें मौजूद कण भी आपके शरीर में चले जाते हैं। ये भुट्टे आपकी सेहत पर बुरा असर डालते हैं।
reasons why you should never eat roadside corn
corn rainy day
सड़क किनारे खड़ी भुट्टे की रेहड़ी पर कभी आपने ध्यान दिया हो तो देखा होगा कि उन भुट्टों पर कितनी मक्खियां भिन-भिनाती रहती हैं, जिससे इनमें बैक्टीरिया रह सकते हैं और आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए ऐसी जगह भुट्टा न खाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
reasons why you should never eat roadside corn
corn rainy day
सड़क किनारे जिस भुट्टे को आप बड़ी चाह से खरीद कर खाते हैं उसे कभी एक बार ध्यान से बनते देखें। सबसे जरूरी बात यह है कि कई बार भुट्टे की रेहड़ी और भुट्टे पर लगाए जाने वाले नमक और नींबू के लिए साफ-सफाई तक नहीं रखी जाती। कई बार तो पैसे बचाने के चक्कर में ये आपको गलत मसाला तक खिला देते हैं।
विज्ञापन
reasons why you should never eat roadside corn
corn rainy day
जिस भुट्टे को आप खा रहे हैं क्या आपने कभी यह चेक किया कि जिन हाथों से वह भुट्टा सेंक रहा है वह साफ हैं या नहीं। क्या आपको इस बात का जरा भी अंदाजा है कि इस भुट्टे को खाना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed