फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स के दर्द से मिल जाएगी मुक्ति, रोजाना करें ये दो योगासन

Wed, 21 Aug 2019 12:33 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 21 Aug 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
practice balasana and dandasana pose to get relief from menstrual pain
पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं जैसे कमर में दर्द, पैरो में दर्द, पेट फूलना, चिड़चिड़ापन से तो हर महिला को गुजरना पड़ता है। बल्कि कुछ महिलाओं के लिए तो ये पांच दिन किसी भयानक सपने की तरह होते हैं। अगर आप इन दिनों में हर तरह के उपचार करके थक गई हैं तो आज हम आपको इन दिनों में अभ्यास करने वाले योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका रोजाना अभ्यास करने से इस तकलीफ से जरूर आराम मिलेगा।
practice balasana and dandasana pose to get relief from menstrual pain
बालासन
बालासन में हम एक शिशु की तरह वज्र आसन लेकर हाथों और शरीर को आगे की ओर झुकाते है। यह आसन बेहद आसान ज़रूर है मगर काफी लाभदायक भी है। कमर की मांसपेशियों को आराम देता है और ये आसन कब्ज को भी दूर करता है। मन को शांत करने वाला ये आसन तंत्रिका तंत्र को शांत करता है।

अभ्यास का तरीका
अपनी एड़ियों पर बैठ जाएं, कूल्हों पर एड़ी को रखें, आगे की ओर झुके और माथे को जमीन पर लगाएं। 
हाथों को शरीर के दोनों ओर से आगे की ओर बढ़ाते हुए जमीन पर रखें, हथेली आकाश की ओर रखें। धीरे से उठकर एड़ी पर बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी को धीरे-धीरे सीधा करें। 
 
practice balasana and dandasana pose to get relief from menstrual pain
सावधानी
पीठ में दर्द हो या घुटने का ऑपरेशन हुआ हो तो अभ्यास न करें।
गर्भवती महिलाएं इस आसन का अभ्यास ना करें।
अगर आप दस्त से परेशान हों या हाल ही में ठीक हुए हों तो ये आसन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
practice balasana and dandasana pose to get relief from menstrual pain
दंडासन 
दंडासन, योग मुद्रा का एक सरल आसन है। दंडासन एक ऐसा अभ्यास है जो आपके शरीर को उन्नत आसन करने के लिए तैयार करता है। यह आपके शरीर की क्षमता को भी बढ़ाता है। 

अभ्यास का तरीका

जमीन पर पैर सामने की ओर फैला कर बैठ जाएं। दोनों पैरों की उंगलिया आपकी ओर झुकी और खिची रहें। दोनों हाथों को सीधे और हथेलियों को जमीन पर रखें। हाथ दोनों कूल्हों के पास में रहने चाहिए। अपनी रीढ़ की हड्डी और गर्दन को सीधा रखें। अपनी छाती को ऊपर उठाएं और अपने कॉलरबोन को फैलाने के लिए अपने कंधों को थोड़ा सा खींचें। सामने देखते हुए सांस सामान्य रखें। दंडासन को 20 सेकंड से एक मिनिट तक करें। 


फायदे
रीड की हड्डी लचीला और मजबूत बनाए, मांसपेशियों को मजबूत करने में मददगार, मस्तिष्क को शांत करता है और पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
विज्ञापन
practice balasana and dandasana pose to get relief from menstrual pain
पश्चिमोत्तनासन 
इस आसन को पीठ के बल किया जाता है। इससे पीठ में खिंचाव होता है, इसीलिए इसे पश्चिमोत्तनासन कहते हैं। इस आसन से शरीर की सभी मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है। जिससे पेट, छाती और मेरुदंड की कसरत होती है।

अभ्यास का तरीका
-जमीन पर बैठ जाएं और दोनों पैरों को सामने फैलाएं। पीठ की पेशियों को ढीला छोड़ दें।
-सांस लेते हुए अपने हाथों को ऊपर लेकर जाएं।
-फिर सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।
-अपने हाथ से पैरों की उंगलियों को पकड़ने की कोशिश करें। साथ ही नाक को घुटने से छूने का प्रयास करें।
-धीरे-धीरे सांस लें, फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed