पेट की चर्बी घटा देंगे ये आसान से आसन, आजमा कर देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट की चर्बी कम करने के लिए भुंजगासन जरूर करें। इस आसन के लिए जमीन पर उलटे लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को अपने लंग्स से सटाकर जमीन पर रखें और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। इससे बैक पेन में भी आराम मिलता है।
बालासन-
नाम से ही पता चलता है कि इस आसन में बच्चों की तरह पोज बनाना है। इसके लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाइए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाइए और धीर-धीरे आगे की तरफ झुकते हुए हथेलियों को जमीन से लगा दीजिए। ध्यान रहे ऐसा करते वक्त चेस्ट थाई के ऊपर हो। इस आसन से पेट की चर्बी तो कम होती ही है साथ ही लोअर बैक पेन भी चला जाता है।
जथारा परिवार्थासन-
इस आसन में जमीन पर सीधे लेट जाएं। अब अपने दाएं पैर को मोड़े और बाएं पैर के घुटने से लगा दें और बाया हाथ मुड़े हुए पैर पर रखे और सिर को अपोजिट डायरेक्शन में करें। दायां हाथ खुला कर उसी ओर फैला दें। अब इस क्रम को दूसरे पैर से करें। इससे चमत्कारी ढंग से पेट की चर्बी जाती है और कमर दर्द में आराम मिलता है। नींद भी अच्छी आती है।
धनुरासन-
इसके लिए सबसे पहले जमीन पर उलटे लेट जाएं। अब हाथ और पैरों को ऊपर उठाते हुए हाथों से पैरों को पकड़ें। कोशिश करें कि आप पेट के बल हो जाएं। इससे पेट की चर्बी कम करने में जल्द ही लाभ मिलता है। बैक पेन में भी आराम मिलता है।