फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: दूर होगी कम वजन की समस्या, रोजाना कीजिए इन योगासनों का अभ्यास

Mon, 11 Oct 2021 12:02 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 11 Oct 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Effective Yoga for Weight Gain, know what expert recommends
अंडरवेट की समस्या को कैसे दूर करें - फोटो : Pixabay

शरीर का वजन संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। वजन बहुत बढ़ जाना या कम होना, दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। हम सब ज्यादातर अधिक वजन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सामान्य से कम वजन होना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18.5 से कम है तो इसे अंडरवेट माना जाता है। सामान्य से कम वजन होना शरीर के लिए उसी तरह से नुकसानदायक होता है जैसे कि वजन का बहुत अधिक होना। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शरीर का वजन कम होने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों में जीन की समस्या के कारण वजन कम होता है, जबकि कुछ लोगों में पोषण की कमी, पोषण के अनुचित अवशोषण और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि के कारण भी इस तरह की समस्या हो सकती है। शरीर का वजन बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम और योग काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 

Effective Yoga for Weight Gain, know what expert recommends
वज्रासन योग के लाभ - फोटो : pixabay

वज्रासन का करें अभ्यास
अंडरवेट लोगों के लिए वज्रासन योग का अभ्यास सबसे फायदेमंद माना जाता है। वज्रासन पाचन में सुधार करता है और इसे भोजन के ठीक बाद करना चाहिए। यह योगासन मेटाबॉलिज्म की दर को ठीक बनाए रखने में सहायक माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले घुटने टेककर बैठ जाएं। अब अपनी एड़ी पर अपनी जांघों को सेट करें। अपने हाथों को अपनी जांघों पर और अपनी पीठ को सीधा रखें। गहरी सांस लें और लगभग 10 मिनट तक इस स्थिति में रहें, फिर आराम से बैठने की स्थिति में लौट आएं।

Effective Yoga for Weight Gain, know what expert recommends
पवनमुक्तासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay

पवनमुक्तासन योग
पवनमुक्तासन योग को भी पाचन तंत्र में सुधार करके इसे उत्तेजित करने के लिए जाना जाता है। यह योगासन अति सक्रिय मेटाबॉलिज्म को शांत करता है और शरीर में पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ाने में भी सहायक है। इस योग के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को मिलाते हुए और हथेली को जमीन पर लगाएं। इसके बाद दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती तक लगाएं। फिर अपने दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए घुटने से थोड़ा नीचे होल्ड कर लें। अब पैरों से छाती पर दबाव पड़े तो धीरे-धीरे सांस को अंदर बाहर छोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Effective Yoga for Weight Gain, know what expert recommends
मत्यासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay

मत्स्यासन योग
वजन बढ़ाने के लिए मत्स्यासन योग को अत्यधिक लाभकारी मुद्रा माना जाता है। यह थायरॉयड ग्रंथि सहित सामूहिक रूप से कई प्रणालियों पर काम करता है। यह अतिसक्रिय थायरॉयड ग्रंथि को नियंत्रित करता है जिसे वजन घटने का कारण माना जाता है। यह पाचन, प्रजनन और हृदय प्रणाली को भी मजबूत करता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपनी बाहों को अपने शरीर के नीचे मोड़ें। अपने सिर और छाती को ऊपर उठाएं, सांस लें और फिर अपनी पीठ को झुकाते हुए सिर को जमीन पर टिका दें। अपनी कोहनियों से पूरे शरीर का संतुलन बनाए रखें। गहरी सांस लें और छोड़ें। जब तक आप सहज हों तब तक इस स्थिति को बनाए रखें।

विज्ञापन
Effective Yoga for Weight Gain, know what expert recommends
भुजंगासन योग के लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन योग
भुजंगासन, पाचन तंत्र में सुधार करने के साथ भूख को बढ़ाता है। प्रजनन प्रणाली को भी उत्तेजित करने में इस योग के लाभ बताए गए हैं। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटकर हथेली को कंधों के नीचे रखें। सांस लेते हुए और शरीर के अगले हिस्सों को ऊपर की और उठाएं। 10-20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। भुजंगासन कई और स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक माना जाता है।

--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed