{"_id":"5edda6048ebc3ea8214986c7","slug":"world-ocean-day-2020-effects-of-ocean-pollution-on-marine-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Oceans Day 2020: इन वजहों से बढ़ रही है समुद्र में गंदगी, जलीय जीवों को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
World Oceans Day 2020: इन वजहों से बढ़ रही है समुद्र में गंदगी, जलीय जीवों को हो सकता है नुकसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विश्व महासागर दिवस 2020
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समुद्र के महत्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिवस का मुख्य उद्येश्य महासागर के सकारात्मक अैर नकारात्मक पहलुओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। विश्व महासागर दिवस के खास मौके पर लोग समुद्र तट की सफाई और इससे जुड़े अन्य आयोजनों में भाग लेते हैं। इस खास दिवस पर समुद्री जीवन को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों जैसे अपतटीय तेल ड्रिलिंग और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के लिए कई जगह मार्च भी निकाले जाते हैं। सुमद्र अधिकांश ऑक्सीजन, भोजन और हवा प्रदान करते हैं और हमारी जलवायु को स्थिर रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं समुद्र व्हेल मछली और अन्य जीवों जैसे अद्भुत जानवरों और पारिस्थितिक तंत्र के लिए घर भी हैं, जो पृथ्वी को रहने लायक शानदार जगह बनाते हैं। लेकिन मानवीय घटनाओं के वजह से समुद्री वातावरण को खतरों का सामना करना पड़ रहा है।
2 of 5
विश्व महासागर दिवस 2020
- फोटो : Pixabay
एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल करीब आठ मिलियन मीट्रिक टन प्लास्टिक दुनिया के महासागरों में जाता है। इस वजह से दिन पर दिन समुद्र में प्लास्टिक की वृद्धि हो रही है और समुद्र में प्रदूषण फैल रहा है। नॉर्थवेस्ट पैसेज और आर्कटिक के अन्य हिस्से भी समुद्री प्रदूषण से प्रभावित हैं।
3 of 5
विश्व महासागर दिवस 2020
- फोटो : Pixabay
समुद्र में तैरने वाले प्लास्टिक से हर साल एक मिलियन से ज्यादा जलीय जीवों और पक्षियों की मृत्यु हो जाती है। समुद्र में बढ़ते प्लास्टिक का जीवें पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। वैज्ञानिकों ने समुद्र के सबसे प्रचुर प्रकाश संश्लेषक जीवाणुओं को रसायनों से उजागर किया, जो प्लास्टिक की थैलियों से उत्पादित होते हैं। रसायनों के कारण बैक्टीरिया को बढ़ने और ऑक्सीजन का उत्पादन करने में कठिनाई होती है। यह काफी भयावह है। क्योंकि बैक्टीरिया 10 फीसदी ऑक्सीजन उत्पादित करते हैं, जिससे हम सांस लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विश्व महासागर दिवस 2020
- फोटो : Pixabay
ग्लोबल वार्मिंग से मछलियों को खतरा
महासागरों और उनमें मौजूद जीवों को जलवायु परिवर्तन से भी खतरा है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि समुद्र में बढ़ते तापमान के कारण पहले से ही मछलियों की आबादी कम हो रही है। रटगर्स विश्वविद्यालय के नेतृत्व वाली टीम ने पाया कि 80 वर्षों में मछलियों की आबादी में औसतन 4.1 फीसदी की गिरावट आई है। 1930 से 2010 के बीच 1.4 मिलियन मीट्रिक टन मछली खो चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विश्व महासागर दिवस 2020
- फोटो : Pixabay
महासागरीय वार्मिंग से व्यक्तिगत प्रजातियों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। लेकिन इससे पूरा पारिस्थितिकी तंत्र तबाह हो सकता है। एक अध्ययन में यह पाया गया कि प्रति वर्ष समुद्र की गर्म लहरें बढ़ती जा रही हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र में गर्म लहरें 50 फीसदी तक बढ़ गई हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।