आज 22 अप्रैल यानी विश्व पृथ्वी दिवस है। इस दिन को पृथ्वी दिवस के तौर पर मनाने का सबसे बड़ा मकसद लोगों को याद दिलाना होता है कि पृथ्वी और इसका पर्यावरण हमें जीवन प्रदान करता है। इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है। जानें इस दिन का इतिहास और दें अपना योगदान ।
{"_id":"5cbd3d28bdec221424308ca0","slug":"world-earth-day-2019-theme-protect-our-species-save-your-environment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Earth Day 2019: खत्म होती जीव-जंतुओं की नस्लों के लिए समर्पित है ये पृथ्वी दिवस","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
World Earth Day 2019: खत्म होती जीव-जंतुओं की नस्लों के लिए समर्पित है ये पृथ्वी दिवस
Mon, 22 Apr 2019 11:38 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब से और क्यों मानाया जाता है ये दिन?
विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 से मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। साल 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण भारी बर्बादी हुई थी, जिससे वह बहुत आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ करने का फैसला लिया।
22 जनवरी को समुद्र में तीन मिलियन गैलेन तेल रिसाव हुआ था, जिससे 10,000 सीबर्ड, डॉल्फिन, सील और सी लायन्स मारे गए थे। इसके बाद नेल्सन के आह्वाहन पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था।

विश्व पृथ्वी दिवस 2019 थीम
इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का थीम “Protect Our Species” यानी पेड़- पौधों और जीवों की नस्लों की सुरक्षा करना है। ये हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, इन्हें खोने न दें। पिछले वर्ष पृथ्वी दिवस का थीम “End Plastic Pollution” यानी प्लास्टिक से मुक्ति था।

ऐसे मनाएं विश्व पृथ्वी दिवस
-आज के दिन कई सरकारी और गैर सरकारी संगठन पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ऐसे में संगठनों को वालंटियर्स यानी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। आप उनका हिस्सा बन सकते हैं।
-पृथ्वी पर बढ़ता प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज एक गंभीर मुद्दा है। आप पर्यावरण संरक्षण, आवास संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैला सकते हैं।
-सिर्फ आज के दिन ही नहीं बल्कि अपने आस-पास के वातावरण को हमेशा हरा भरा बनाए रखें और पौधरोपण करते रहें।
-"अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस" के अवसर पर अपने आसपास सड़क या सार्वजनिक स्थान की सफाई की जिम्मेदारी उठाएं और पृथ्वी को स्वस्थ बनाने में योगदान दें।