कपड़ों की ठीक तरह से सफाई हो इसके लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। मशीन पर लोड से लेकर दाग निकालने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए यह जान लेना जरूरी है। कई बार गलत धुलाई के कारण अच्छे कपड़ों पर या तो दूसरे कपड़ों का रंग लग जाता है या वे खराब हो जाते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए किस तरह आप अपने कपड़ों की बेहतर ढंग से धुलाई कर सकते हैं।
2 of 6
कपड़ों की धुलाई ठीक से नहीं हो पाती है
- फोटो : Social media
मशीन पर लोड
यदि आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हैं तो उसे पूरी तरह भरने या सिर्फ़ एक या दो कपड़े उसमें धोने से बचें। ध्यान रखें कि मशीन की जितनी क्षमता है उसका 80 प्रतिशत उसे लोड करें। मशीन पर अत्यधिक भार के कारण कपड़ों की धुलाई ठीक से नहीं हो पाती है।साथ ही बहुत कम कपड़े मशीन में डालना भी आपके कपड़ों को ख़राब कर सकता है।
3 of 6
ज्यादा गर्म पानी फैब्रिक को नुकसान पहुंचा सकता है
- फोटो : Pixabay
पानी का तापमान
मशीन में तापमान सेट करने का विकल्प मौजूद हो तो कपड़ों को 104 डिग्री फेरेनहाइट-140 डिग्री फेरेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस-60 डिग्री सेल्सियस) पर धोएं जिससे कपड़ों में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन न बचे और सारी धूल भी निकल जाए और ठंडे पानी में बेडशीट्स और टॉवेल आदि के बैक्टीरिया और धूल के कण निकल नहीं पाते हैं, वहीं ज्यादा गर्म पानी फैब्रिक को नुकसान पहुंचा सकता है।
4 of 6
90 एमएल वाइट विनेगर इसमें मिलाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ में ये मिलाएं
कंडीशनर फैब्रिक के साथ मिलकर उन्हें और सख्त बना सकते हैं। इसके स्थान पर वाइट विनेगर का उपयोग करें। कपड़े धोते समय करीब 90 एमएल वाइट विनेगर इसमें मिलाएं जिससे कपड़े नर्म रहेंगे और पाउडर के दाग भी छूट जाएंगे।
5 of 6
बेकिंग सोडा का उपयोग करके दूर कर सकते हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
दाग हटाने के लिए
ताजा तेल के दाग़ों को हटाने के लिए दाग पर कोई भी आर्टिफिशियल स्वीटनर या स्टार्च को उस पर छिड़क दें और फिर कपड़े को धो लें। सफेद कपड़ों पर से मीठी चीज़ के दाग़ हटाने के लिए उसे पहले किसी भी वॉशिंग एजेंट के साथ 104 डिग्री फेरेनहाइट पर धोएं। उसके बाद उसे कई बार ब्लीच से धोएं। सफेद कपड़ों पर यदि पीलापन आ जाए या उसमें से दुर्गंध आने लगे तो उसे बेकिंग सोडा का उपयोग करके दूर कर सकते हैं। वॉशिंग पाउडर में आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं और कपड़े को गर्म पानी से धो लें।