Tulsi Vivah Rangoli Designs: हाल ही दिवाली और छठ पूजा का पर्व मनाया गया है। इसके बाद अब भारतीय हिंदू परिवारों में तुलसी विवाह मनाया जा रहा है। कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह मनाने की परंपरा है। इस वर्ष तुलसी जी का विवाह 4 और 5 नवंबर को है। हिंदू प्रथा के मुताबिक, इस दिन देवी तुलसी के साथ भगवान विष्णु के विग्रह स्वरूप शालिग्राम जी का विवाह पूरे विधि विधान से किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु इस तिथि को चार माह की योग निद्रा के बाद जाग्रत होते हैं। इसलिए इस दिन को देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। अगर आप भी तुलसी जी का विवाह पर्व मनाते हैं तो इस मौके पर मंदिर और घर को रंगोली से सजाएं। भगवान के विवाह की सजावट आकर्षक रंगोली डिजाइन से करें। यहां आपको तुलसी विवाह के लिए आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइन के आइडिया दिए जा रहे हैं।
Tulsi Vivah Rangoli Designs: तुलसी विवाह के अवसर पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन, मिनटों में कर सकते हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसी विवाह की आकर्षक रंगोली डिजाइन
द्वार का रंगोली डिजाइन
तुलसी विवाह के लिए रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो इस तरह की डिजाइन घर के द्वार पर या मंदिर के आसपास बहुत सुंदर लगेगी। आप आसानी से रंग बिरंगे रंगोली रंगों से यह डिजाइन बना सकते हैं।
दीपक वाली रंगोली डिजाइन
तुलसी विवाह के मौके पर रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो उसे दीयो से सजा सकते हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन कम समय में आसानी से बन जाएगी। डेकोरेटेड दीपक इस रंगोली डिजाइन की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
चकोर रंगोली डिजाइन
तस्वीर में दिख रही इस तरह की चकोर रंगोली डिजाइन से भी घर की सजावट कर सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन एकदम अलग और प्रभावी दिखेगी।
कलश वाली रंगोली डिजाइन
गोलाकार रंगोली डिजाइन के केंद्र में कलश स्थापित कर सकते हैं। पूजा वाली जगह पर या फिर तुलसी के पौधे के इर्द-गिर्द इस तरह की रंगोली आकृति को बनाएंगे तो बहुत ही सुंदर दिखेगी।
Tulsi Vivah 2022: इन चीजों के बिना अधूरा है तुलसी विवाह, जानिए संपूर्ण पूजन सामग्री और विधि