पहाड़ों के रोमांच का अनुभव करने के लिए हर साल बहुत से सैलानी हिमाचल की यात्रा करने आते हैं और शिमला, कुल्लू मनाली जैसी जगहों पर ही घूमते हैं। लेकिन आज हम वादियों से ही एक ऐसी जगह की जानकारी लेकर आएं हैं जहां की यात्रा करने के बाद आप कुल्लू मनाली जैसी जगह को भी भूल जाएंगे। इतिहास के नजरिये से देखा जाए तो यह जगह बहुत ही महत्वपूर्ण है। 1400 साल पुराना यह नगर पहले राजा और रानियों के रहने की पसंदीदा जगह हुआ करती थी।अगर आप भी 1400 साल पुरानी जगह का अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं तो ये यात्रा आपके लिए अविस्मरणीय होगी।
{"_id":"5d5cf8d28ebc3e6c395cc562","slug":"you-should-visit-naggar-a-beautiful-places-near-kullu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1400 साल पुराने इस कस्बे की सैर के बाद भूल जाएंगें कुल्लू-मनाली, दिल्ली से सिर्फ 10 घंटे की दूरी","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
1400 साल पुराने इस कस्बे की सैर के बाद भूल जाएंगें कुल्लू-मनाली, दिल्ली से सिर्फ 10 घंटे की दूरी
Wed, 21 Aug 2019 02:54 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : pixa
छोटा सा कस्बा नग्गर
शिमला या कुल्लू घूमने के लिए आने वाले सैलानी ज्यादातर एक दिन के लिए इस नगर की यात्रा करने आते हैं। पटलिकुहल से थोड़ी दूरी पर बसे इस कस्बे का नाम नग्गर है। यहां पर आपको घूमने के लिए बहुत सारी चीजें मिल जाएगी और मजेदार बात यह है कि यह जगह इतनी छोटी है कि आप इसे पैदल भी देख सकते हैं। लेकिन अगर इस कस्बे की खूबसूरती को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो कम से कम दो रात तो यहां पर गुजारनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी वो जगहें हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

नग्गर का पुराना महल
नग्गर में देखने के लिए बहुत कुछ है। इसी की पहली श्रंखला है नग्गर का महल। यह शानदार महल करीब 500 साल पुराना है। अब इस किले का संचालन हिमाचल प्रदेश की सरकार के जरिए किया जाता है। इस महल में ठहरने की भी व्यवस्था है।

निकोलस रोरिच आर्ट गैलरी
रूस के महान चित्रकार और कलाकार निकोलस रोरिच जब नग्गर आए तो यहां की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध होकर यहीं पर बस गए। इन्हीं महान कलाकार की बहुत सी कलाकृतियां और उनके जीवन के बारे में इस आर्ट गैलरी में जानकारी मिलती है। अगर आप चित्रकारी के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए किसी पवित्र स्थल से कम नहीं है।

गौरी शंकर मंदिर
नग्गर के महल से कुछ ही दूरी पर बने इस मंदिर में शिव और पार्वती की पूजा होती है। यह मंदिर गुर्जर प्रतिहार वंश की अंतिम वास्तुशिल्प संरचना है जो बची हुई है।