फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेना चाहते हैं 'एडवेंचर' का मजा तो भारत की ये पांच जगह आपको जोश से भर देंगी

Thu, 26 Sep 2019 04:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 26 Sep 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
visit best spots for paragliding sports adventure in India

बीते कुछ सालों में 'एडवेंचर ट्रैवलिंग' युवाओं में बहुत ज्यादा बढ़ा है। विश्व के बाकी देशों के साथ भारत में भी एडवेंचर स्पोर्टस का चलन तेजी से बढ़ा है। भारत में ट्रैकिंग, बंजी जंपिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे खेल युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। पैराग्लाइडिंग एक ऐसा एडवेंचर है जिसके जरिए आप आसमान से जमीन की खूबसूरती देख सकते हैं। एेसे में हम आपको भारत के पैराग्लाइडिंग के बेस्ट स्पॉट्स के बारे में बता रहे हैं। 

visit best spots for paragliding sports adventure in India
नंदी हिल्स, बेंगलुरु 
बेंगलुरु शहर एडवेंचर स्पोर्टस के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां कई शानदार पहाड़ी डेस्टिनेशन मौजूद हैं, जहां आप पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद ले सकते हैं। यहां मशहूर नंदी हिल्स का प्लान बना सकते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग लैंडिग के लिए आरामदायक स्थल मौजूद हैं। इसके अलावा आप यहां जी भरकर प्राकृतिक सौंदर्यता का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
visit best spots for paragliding sports adventure in India
कुंजापुरी, उत्तराखंड
पहाड़ों की वादियों के घिरे उत्तराखंड में खूबसूरती के साथ-साथ कई सारे एडवेंचर मौजूद हैं। उत्तराखंड के कुंजापुरा एक बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते हैं। शिवालिक और गंगोत्री की पहाड़ी तक आप पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit best spots for paragliding sports adventure in India
बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
भारत में सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग में मौजूद है। यहां एडवेंचर के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। प्रशिक्षण, उपकरण और रोमांचक अनुभवों के साथ यहां के शानदार दृश्य मन खुश करने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
visit best spots for paragliding sports adventure in India
सिक्किम
सिक्किम हमेशा से अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार नजारों के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा सिक्किम को अब पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स के रूप में भी लोग जानने लगे हैं। टेक ऑफ से लेकर लैंडिग के लिए यहां शानदार जगह है। इसके अलावा यहां पैराग्लाइडिंग के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed