फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में मनाया जाएगा तितली उत्सव, पर्यटक देख सकेंगे इतनी सारी प्रजातियां

Tue, 03 May 2022 05:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 03 May 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand host titli utsav in devalsari tehri garhwal third edition
तितलियां - फोटो : ANI

उत्तराखंड में पर्यटन को बढावा देने के लिए अलग तरह के उत्सव मनाए जा रहे हैं। जिसमे से एक है तितली उत्सव। तीन दिन तक मनाए जा रहे इस उत्सव में तितली की बहुत सारी प्रजातियां देखने को मिलेगीं। देवलसारी तितली उत्सव के नाम से किए जा रहे इस आयोजन को देवलसारी टिहरी गढ़वाल जिले में पूरा किया जाएगा। तितली उत्सव का आयोजन 4 जून से शुरू होगा। जो कि 6 जून तक चलेगा।  

uttarakhand host titli utsav in devalsari tehri garhwal third edition
butterfly - फोटो : pexel

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमालय की गोद से अद्भुत नजारे दिखाए जाएंगे। तितली उत्सव में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होंगी अलग-अलग प्रजाति की तितलियां। जिन्हें पहले किसी ने नहीं देखी होंगी। तितली के साथ ही इसमे विभिन्न प्रजाति के कीड़े और पक्षी भी शामिल हैं। बता दें कि देवलसारी में आयोजित हो रहे इस उत्सव को जिस जगह पर किया जाएगा। उसे यहां के स्थानीय निवासियों ने बनाया है। जिसे एनजीओ देवलसारी पर्यावरण प्रोटक्शन एंड टेक्नॉलॉजी डेवलपमेंट सोसाइटी की तरफ से सहायता मिल रही है। 

uttarakhand host titli utsav in devalsari tehri garhwal third edition
पहाड़ी के खूबसूरत नजारे - फोटो : Facebook/Mo Odisha

बता दें कि इससे पहले दो और बार तितली उत्सव का आयोजन किया जा चका है। वहीं ये तीसरी बार है। जिसे विदेशों और देश के अलग-अलग हिस्सों से काफी समर्थन मिल रहा है। उत्तराखंड में सैलानियों का बड़ा हूजूम जाता है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि हर दिन कम से कम सौ पर्यटक इस उत्सव में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand host titli utsav in devalsari tehri garhwal third edition
hills - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड में मसूरी से लेकर ऋषिकेश और वैली ऑफ फ्लावर जैसी जगहों को देखने के लिए हर मौसम में पर्यटक आते हैं। वहीं औली जैसी जगहों पर बर्फबारी के समय पर्यटकों की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। गर्मियों के मौसम में मैदानी एरिया के सैलानी उत्तराखंड का रूख करते हैं। क्योंकि यहां का मौसम मई महीने में भी काफी ठंडा रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed