फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉफी के बागानों की खुशबू में बितानी है सुकून भरी छुट्टियां तो भारत की इस घाटी के दर्शन जरूर करें

Sat, 15 Jun 2019 05:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 15 Jun 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
time to visit vizag araku valley andhra pradesh in vacation 2019

हरे पेड़ों और पहाड़ों से भरी खूबसूरत वादियां किसे नहीं अच्छी लगती हैं और लगे भी क्यों न जहां प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ शांति और सुकून दोनों ही मौजूद हों। रोज की थकी हुई जिंदगी से सब परेशान हैं। ऐसे में एक बार छुट्टी लेना तो बनता है। अगर आपको चैन भरे पल बिताने के लिए जगह की तलाश है तो इस बार हम आपको मनोरम घाटी के विषय में बताने जा रहे हैं जहां पहुंच कर थकान एकदम कम हो जाएगी। 

time to visit vizag araku valley andhra pradesh in vacation 2019
अराकू घाटी विशाखापट्नम शहर से 114 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और उड़ीसा की सीमा के बहुत करीब है। घाटी रक्तोकोंडा, चितामोगोंडी, गलीकोंडा और संकरीमेट्टा के पहाड़ों से घिरी हुई है। एक खूबसूरत हिल स्टेशन होने के अलावा अराकू घाटी अपने समृद्ध कॉफी बागानों के लिए भी प्रसिद्ध है। ताजे कॉफी बीन्स की सुगंध अराकू की पूरी हवा में है।
time to visit vizag araku valley andhra pradesh in vacation 2019
अराकू घाटी जनजातीय संग्रहालय, टाइडा, बोर्रा गुफाएं, सागंडा झरने और पदमपुरम बॉटनिकल गार्डन सहित यात्रा करने के लिए कुछ असली दिलचस्प स्थान हैं। इसके अलावा जो लोग प्रकृति के जायके से खुद को तृप्त करना चाहते हैं, उन्हें इन कॉफी बागानों की यात्रा जरूर करनी चाहिए। अराकू घाटी आने के लिए रेल सेवा और ट्रांसपोर्ट सेवा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
time to visit vizag araku valley andhra pradesh in vacation 2019
हिल स्टेशन अच्छी सड़कों और रेल नेटवर्क के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा है। यहां दो रेलवे स्टेशन है एक अराकू में और दूसरा अराकू घाटी में। दोनों रेलवे स्टेशन विजाग में रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए हैं। अराकू तक जाने और वहां से वापसी के लिए नियमित बस सेवाएं चलाने वाले कई बस ऑपरेटर हैं। हैदराबाद और विशाखापत्तनम से अराकू घाटी के लिए डीलक्स और वोल्वो बसें भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
time to visit vizag araku valley andhra pradesh in vacation 2019
जब मैदानी इलाके बहुत गर्म हो जाते हैं, तब घाटी के आस पास के कस्बों और शहरों से लोग गर्मियों के दौरान इस जगह की यात्रा करना पसंद करते हैं। इसके अलावा इस हिल स्टेशन की खूबसूरती देखने के लिए लोग सर्दियों में ज्यादा जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed