फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   dalhousie snowfall in winter time

बर्फबारी का असली मजा मिलेगा डलहौजी में, फ्री हैं तो जरूर जाएं..

Mon, 24 Dec 2018 12:19 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 24 Dec 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
dalhousie snowfall in winter time
हिमाचल प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले में चंबा जिले का नाम आता है - फोटो : social media

हिमाचल प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले में चंबा जिले का नाम आता है,लेकिन इस जिले को कुदरत ने प्राकृतिक खूबसूरती से सजाया है। यहां की खूबसूरती का दीदार करने लोग दूर- दराज से आते हैं। चंबा जिले के खूबसूरत शहर में एक नाम डलहौजी का भी आता है। यहां घूमने के लिए हर साल हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं और यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठाते हैं। बता दें यहां रहने वाले लोगों का जीवन बेहद कठिन है, इसके बावजूद भी लोगों का हौसला बहुत मजबूत है। 

विज्ञापन

dalhousie snowfall in winter time
डलहौजी की सुंदरता को बढ़ाते है यहां के देवदार और चीड के हरे-भरे पेड़ - फोटो : social media

डलहौजी की सुंदरता को बढ़ाते हैं यहां के देवदार और चीड़ के हरे-भरे पेड़। कहते हैं इस शहर से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और रवींद्रनाथ टैगोर का पुराना नाता है। पर्यटन के साथ यहां देश के सबसे बेस्ट बोर्डिंग स्कूल भी हैं। यहां देश के कोने-कोने से बच्चे पढ़ने आते हैं, तो वहीं इस वक्त ठंड के साथ यहां बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। पूरा डलहौजी बर्फ का चादर ओढ़े हुए है। डलहौजी में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरे पर दोगुनी खुशी की लहर है। यहां के व्यवसायी लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे थे। बर्फबारी के बाद उनके चेहरे की रौनक वापस आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

dalhousie snowfall in winter time
बर्फबारी की वजह से कई रास्ते बंद हो चुके है - फोटो : social media

बर्फबारी की वजह से कई रास्ते बंद हो चुके है तो वहीं कई इलाकों में बिजली भी चली गई है। पीने का पानी भी जम गया है, इसके बावजूद लोग वहां खूब एंजॉय कर रहे हैं। सर्दियों में डलहौजी का दृश्य स्विटजरलैंड जैसा हो जाता है, जिसे कुछ लोग मिनी स्विटजरलैंड भी कहते हैं। 

विज्ञापन

dalhousie snowfall in winter time
- डलहौजी से महज चार किलोमीटर की दूरी पर यह गांव स्थित है - फोटो : social media
घूमने वाली जगह 

बड़ा पत्थर- डलहौजी से महज चार किलोमीटर की दूरी पर यह गांव स्थित है। यहां भुलावनी माता का मंदिर है जिसके दर्शन करने लोग दूर-दराज से आते हैं। 

धाइनकुंड- यह स्थान डलहौजी से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर है यहां एक साथ बहती तीन नदियों का मेल देखने लोग आते है। सैलानियों के लिए यह जगह सबसे लोकप्रिय है। 

बकरोटा हिल्स- यहां घूमने आने वाले लोग पहाड़ों के खूबसूरत नजारे जरूर देखते हैं।

सुभाष बावली- जीपीओ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह पर लोग बर्फ से ढकी चोटियों को देखने आते हैं। 
सतधारा- यहां के पानी से कई तरह के दवाई बनती है। इस पानी को लोग पवित्र पानी मानते है। 
 

dalhousie snowfall in winter time
सड़क मार्ग से जाने वाले पर्यटकों के लिए डलहौजी पहुंचना बहुत आसान है - फोटो : social media
कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग से जाने वाले पर्यटकों के लिए डलहौजी पहुंचना बहुत आसान है। दिल्ली एनसीआर से हर रोज सुबह और शाम को डलहौजी के लिए बस जाती है। जिसका किराया महज 1000 से 1200 रुपये है। बस चंडीगढ़ के रास्ते डलहौजी पहुंचती है। अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन कांगड़ा है। यहां से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर डलहौजी स्थित है। यहां लोग सर्दियों में आना ज्यादा पसंद करते हैं इसके साथ ही लोग अप्रैल और जून में भी आना पसंद करते है। यहां सुबह-शाम मौसम बहुत सुहावना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed