नए साल पर घूमने का है प्लान तो इंडिया की ये जगहें यादगार बना देगी लम्हें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर पर घूमने की प्लानिंग हो रही है, तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है। गोवा में हर साल की तरह इस साल भी न्यू ईयर के लिए स्पेशल आयोजन किया जा रहा है। नए साल पर यहां विदेश से म्यूजिशियन आते हैं। यहां की पार्टी में शामिल होने के लिए लोग देश ही नहीं विदेश से भी आते हैं। बता दें क्लब में महीने भर पहले से बुकिंग शुरू हो जाती है। पार्टी में खाने-पीने का खास इंतजाम किया जाता है।
नए साल के जश्न के लिए मुंबई भी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप अभी तक मुबंई नहीं गए हैं तो 31 दिसंबर की रात आप मुंबई में जाकर नए साल के स्वागत के जश्न में शामिल हो सकते हैं, नए साल के स्वागत में पूरा मुंबई जश्न में डूबा रहता है, मुंबई का यह नजारा बेहद ही शानदार होता है। ताज होटल हो या फिर बीच, हर जगह नए साल का धूम नजर आता है। बता दें बीच के किनारे चल रही पार्टियां बेहद शानदार होती हैं। ड्रिंक करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेस्ट होता है। समुद्र के लहरों के साथ पार्टी का अपना एक अलग ही मजा होता है।
अंडमान निकोबार जाकर नए साल का स्वागत शानदार तरीके से किया जा सकता है। यहां हमेशा बारिश होती रहती है। यहां के बीच पर पार्टी करने का अनुभव शानदार होगा, घूमने के लिहाज से यह जगह हर मौसम के लिए परफेक्ट है। आप कभी भी अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। यहां के कुछ समुद्र तट घूमने के लिए बहुत लोकप्रिय हैं, जिनकी खूबसूरती का लुत्फ आप उठा सकते हैं।
नए साल के स्वागत में मनाली के मौसम ने भी करवट बदली है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों ने नए साल के स्वागत के लिए मनाली को चुना है। मनाली की सुंदरता बर्फबारी के बाद दोगुनी बढ़ गई है। मनाली में हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है।