भारतीय रेलवे एशिया का दूसरा और विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारतीय रेल सेवा की कई खासियतों में से एक इसकी लग्जरियस ट्रेन भी है। इनमें से एक ट्रेन है- महाराजा एक्सप्रेस। दुनियाभर के देशों से पर्यटक इस ट्रेन के जरिए भारत दर्शन करते हैं। महाराजा एक्सप्रेस दुनिया की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक है, जिसे चलता फिरता फाइव स्टार होटल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें यात्रा करना जेब पर भले ही भारी पड़ सकता है, लेकिन इसकी खासियतों के बारे में जानकर आप जरूर हैरान रह जाएंगे।
2 of 8
Maharaja Express Train
- फोटो : maharajas-express-india.com
न केवल विदेशी पर्यटक, बल्कि भारतीय भी इस ट्रेन से भारत दर्शन यात्रा करते हैं। इस ट्रेन में यात्रा किसी शाही सफर से कम नहीं। इससे हेरिटेज ऑफ इंडिया जर्नी छह रातों और सात दिन की होती है और अपने लाइफ पार्टनर के साथ जाना चाहें तो ये यात्रा आपकी जिंदगी का हसीन लम्हा बन जाएगी। इस सफर का शुरुआती किराया करीब नौ लाख है।
हेरिटेज ऑफ इंडिया जर्नी के तहत मुंबई से शुरू होने वाली यात्रा राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और रणथंभौर होते हुए सातवें दिन आगरा घुमाते हुए दिल्ली में आकर खत्म होगी। इस दौरान इन जगहों के पर्यटन स्थलों पर भारतीय संस्कृति और इतिहास से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा और भी तीन तरह के पैकेज उपलब्ध हैं, जिसका किराया अलग-अलग है। आइए, इस ट्रेन की सुविधाओं के बारे में जानते हैं।
4 of 8
महाराजा एक्सप्रेस
- फोटो : maharajas-express-india.com
इस महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में 23 डिब्बे हैं और 88 यात्री सफर कर सकते हैं। ट्रेन में यात्रियों के सोने के लिए 14 केबिन हैं। हर केबिन में फोन, एलसीडी टीवी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर के साथ हर केबिन में बाथरूम की भी सुविधा है।
5 of 8
महाराजा एक्सप्रेस
- फोटो : maharajas-express-india.com
इंडियन रेलवे की इस ट्रेन में ऐसी राजशाही सजावट की गई है कि बाकी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री कभी कल्पना भी नहीं कर सकते कि कोई ट्रेन अंदर से इतनी खूबसूरत और शानदार नजर आ सकती है।