{"_id":"5c222415bdec2256c0652ee5","slug":"long-weekend-in-january-2019-with-best-destination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनवरी में पड़ रहे हैं लॉन्ग वीकेंड, घूमने जाएं इन खूबसूरत जगहों पर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
जनवरी में पड़ रहे हैं लॉन्ग वीकेंड, घूमने जाएं इन खूबसूरत जगहों पर
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 26 Dec 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किसी बेहतर ट्रीप का प्लान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप न्यू ईयर पर ट्रिप प्लान नहीं कर पाए हैं तो मायूस होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप जनवरी में घूमने का प्लान कर सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कैसे तो आपको बता दें कि जनवरी में पड़ लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं, जिसमें आप अपने लिए किसी बेहतर ट्रीप का प्लान बना सकते हैं।
2 of 5
12 जनवरी से 14 जनवरी तक तीन दिन की छुट्टी पड़ रही है
- फोटो : Instagram
दरअसल, जनवरी के सेकेंड वीक में यानी 12 जनवरी से 14 जनवरी तक तीन दिन की छुट्टी पड़ रही है। ऐसे में अगर आप एक दिन की छुट्टी एक्स्ट्रा ले लें तो आपका वीकेंड लंबा हो जाएगा, जिससे आप एक शानदार ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं।
3 of 5
इसकी शुरुआत 6 जनवरी से होता है और 14 जनवरी तक चलता है
- फोटो : social media
इस वीकेंड के दौरान आप चाहें तो गुजरात के अहमदाबाद का प्लान कर सकते हैं। इस वीकेंड के दौरान वहां काइट फेस्टिवल होगा, जिसका आप लुत्फ उठा सकते हैं। यह फेस्टिवल 6 जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलता है। आसमान में रंग-बिरंगी काइट को देखने का नजारा बहुत खूबसूरत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजस्थान के बीकानेर में ऊंट मेले का आयोजन किया जाता है
- फोटो : social media
12 से 13 जनवरी के बीच घूमने के लिए बेहतर ऑप्शन में राजस्थान भी हो सकता है। इस वक्त राजस्थान के बीकानेर में ऊंट मेले का आयोजन किया जाता है। हजारों की संख्या में यहां ऊंट आते हैं। इस मेले को देखने देश और विदेश से सैलानी आते हैं, साथ ही राजस्थान की खूबसूरती का दीदार किया जा सकता है। राजस्थान के भव्य महल और किला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
5 of 5
सर्दियों में यहां की खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है
- फोटो : social media
इसके साथ ही इन दिनों कच्छ घूमना और वहां की संस्कृति को देखना भी बेस्ट होगा। सर्दियों में इस जगह की खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है। यहां का प्राकृतिक नजारा आपका मनमोह लेगा। यहां सफेद रेत और सुंदर झोपड़ियों के बीच आप अपना किमती समय बीता सकते हैं। बेहतर तब होगा जब आप यहां चांदनी रात में खुले मैदान में घूमें, यह पल आपके यात्रा का सबसे खूबसूरत पल होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।