फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   kerla is the best place for destination wedding

इटली के लेक कोमो से कम नहीं है इंडिया की यह जगह,यहां भी प्लान कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग

Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Thu, 27 Dec 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
kerla is the best place for destination wedding
इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है - फोटो : Instagram

नए साल पर बना रहे हैं शादी की प्लानिंग है तो इंडिया की ये जगह आपके लिए परफेक्ट वेडिंग डेस्टिनेशन हो सकती है। दरअसल, हर कोई अपने शादी के खास लम्हों को खूबसूरत और यादगार बनाना चाहता है। ऐसे में लोग कई तरह की प्लानिंग करते हैं। इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। आमतौर पर हमारे देश में डेस्टिनेशन वेडिंग की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में गोवा, उदयपुर, जयपुर के ही नाम आते हैं, लेकिन इसके अलावा भी एक जगह ऐसी है, जहां शादी करना किसी हसीन सपने के पूरा होने से कम नहीं होगा। 

विज्ञापन

kerla is the best place for destination wedding
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरला से बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकता - फोटो : instagram

दरअसल हम बात कर रहे हैं केरल की। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल से बेहतर जगह कोई और नहीं हो सकती। केरल के प्राकृतिक नजारों के बीच एक दूसरे का हाथ थामना बेहद ही रोमांटिक और यादगार होगा। केरल को भगवान का घर भी कहां जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। यहां के शांत, साफ-सुथरा वातावरण आपके दिल को छू लेगा। यहां परप आपको इटली के लेक कोमो की तरह ही चारों तरफ हरियाली और उसके बीच में बहता साफ पानी मिलेगा। यहां एक बार घूम लेने वाले अक्सर ऐसा कहते हैं कि कुदरत ने बड़े फुर्सत से इस जगह को बनाया होगा। यहां वेडिंग प्लान करना किसी सिनेमैटिक वेडिंग से कम नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

kerla is the best place for destination wedding
 केरल जाएं और वहां के हाउसबोट का लुत्फ नहीं उठाएं तो वहां जाकर आना अधूरा हो रह जाता है - फोटो : instagram

हाउसबोट वेडिंग

केरल जाएं और वहां के हाउसबोट का लुत्फ न उठाएं तो वहां जाकर आना अधूरा ही रह जाएगा। हाउसबोट में ठहरने का एहसास ऐसा लगता है, मानों कोई सपना सच हो रहा है। एक पल के लिए सोचिए अगर बैकवाटर और हाउसबोट में शादी के सात फेरे लिए जाएं तो कितना यूनिक होगा। दुनिया के शोर-गुल से दूर खूबसूरत वातावरण में अपने पार्टनर के साथ फेरा लेना बहुत ही यादगार होगा। आप चाहें तो अपने बजट को ध्यान में रखते हुए हाउसबोट बुक कर सकते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा हुआ तो आप लग्जरी हाउसबोट भी बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन

kerla is the best place for destination wedding
प्राकृति खूबसूरती और पानी के लहरों के बीच अपने पार्टनर के साथ साथ जीने मरने का वादा कर सकते हैं - फोटो : instagram

बीच वेडिंग

जब बात बीच वेडिंग की आती है तो सबसे पहला नाम गोवा का आता है, लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिहाज से देखा जाए तो केरला के बीचेज भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। गोवा के बीचेज से ज्यादा शांति केरला के बीचेज पर होती है। प्राकृतिक खूबसूरती और पानी के लहरों के बीच अपने पार्टनर का साथ आपके लिए आजीवन यादगार रहेगा। यहां आप केरल के पारंपरिक भोजन का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि केरल के लोगों के रहन-सहन का तरीका अलग है, लेकिन स्वभाव मिलनसार है। केरल घूमने आए लोगों का स्वागत बहुत ही पारंपरिक तरीके से किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed