{"_id":"5e2558ec8ebc3e4b445043f0","slug":"jurassic-park-gujarat-unexplored-places-dinosaur-fossil-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की वो खास जगह जहां मिलेगा असली जुरासिक पार्क का आनंद","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
भारत की वो खास जगह जहां मिलेगा असली जुरासिक पार्क का आनंद
भारत में कई ऐसी जगह हैं जिनकी चर्चा भले ही कम हो लेकिन खासियत के मामले में बहुत विशेष हैं। कुछ इसी तरह का जगह है बालासिनोर शहर। बालासिनोर गुजारत के महिसागर जिले में स्थित है जिसे कुछ समय पहले वालासिनोर के नाम से जाना जाता था। बालासिनोर में विश्व का तीसरा और भारत का पहला डायनासोर म्यूजियम पार्क स्थित है। यह पार्क असली जुरासिक पार्क का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इस पार्क से जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 6
डायनासोर फॉसिल्स पार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पार्क का नाम डायनासोर फॉसिल्स पार्क और म्यूजियम है, जो बालासिनोर शहर के पास रैयोली गांव में स्थित है। डायनासोर फॉसिल्स पार्क की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह विश्व में तीसरा और भारत में पहला डायनासोर म्यूजियम है।
3 of 6
डायनासोर फॉसिल्स पार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
रैयोली को दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा डायनासोर जीवाश्म स्थल माना जाता है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डायनासोर का अंडे सेने का स्थान भी है, जहां हजारों अंडे पाए गए थे। इसके बाद पर्यटन के उद्देश्य से डायनासोर फॉसिल्स पार्क और म्यूजियम का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डायनासोर फॉसिल्स पार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
डायनासोर फॉसिल्स पार्क करीब 52 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यह पार्क डायनॉसॉर की उत्पत्ति और विकास के बारे में ऐतिहासिक विवरण देता है। इस जगह के बारे में अच्छे से जानने के लिए आप गाइड की मदद ले सकते हैं। डायनासोर फॉसिल्स पार्क में आपको कई प्रजाति के डायनासोर के बड़े-बड़े स्टैचू देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
डायनासोर फॉसिल्स पार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
डायनासोर फॉसिल्स पार्क के नजदीक ही एक म्यूजियम है जहां भारत और गुजरात में पाए गए डायनॉसॉर की जीवाश्म के बारे में विस्तृत जानकारी ले पाएंगे। इस म्यूजियम में अलग-अलग प्रजातियों वाले डायनासोर के विकास के बार में समझाने के लिए मल्टीमीडिया डिवाइसेस लगी हुई हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।