फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   five best places to visit in new year christmas break in low budget

क्रिसमस, न्यू ईयर ब्रेक में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगह, बेहद सस्ते में घूम सकते हैं आप

Sun, 23 Dec 2018 12:25 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 23 Dec 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
five best places to visit in new year christmas break in low budget
new year trip - फोटो : instagram

क्रिसमस और नए साल की छुुट्टियां नजदीक हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप कम खर्च में अपनी छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं।

विज्ञापन

five best places to visit in new year christmas break in low budget
dalhousie - फोटो : instagram
डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) : मिनी स्विटजरलैंड
प्राकृति सौंदर्य से घिरा हुआ डलहौजी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। इसे भारत का मिनी स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। सर्दियों में यहां के पहाड़ों पर बर्फ की चादर और हरियाली देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह भारत के फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहां पर रुकने के लिए प्रति व्यक्ति 2 रात 3 दिन का पैकेज सिर्फ 5000 रुपये है। तो सोच क्या रहे हैं इस छुट्टी सस्ते में घूमकर आए स्विटजरलैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

five best places to visit in new year christmas break in low budget
mount abu - फोटो : twitter
माउंट आबू (राजस्थान) :
माउंट आबू रेगिस्तान में अकेला हिल स्टेशन है, जो भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर है। अगर आप अडवेंचर के शौकीन है तो आप इन छुट्टियों को इस खूबसूरत जगह घूमने का जरूर प्लान करें। उदयपुर से लगभग 2 घंटे की दूरी पर इस हिल स्टेशन में कई हिंदू देवी-देवताओं के मशहूर मंदिर हैं। इसके अलावा यह प्लेस वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के लिए भी बेस्ट माना जाता है। यहां आने के लिए आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। 2 रात 3 दिन तक ठहरने का किराया सिर्फ 5,000 रुपये है।
 
विज्ञापन

five best places to visit in new year christmas break in low budget
valley of flower - फोटो : twitter
वैली ऑफ फ्लॉवर (उत्तराखंड) :
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित वैली ऑफ फ्लॉवर नहीं घूमे तो क्या घूमे... इस कहावत का असल अर्थ आपको तभी समझ में आने वाला है जब एकबार आप इस जगह को अपनी आंखों से देख लेंगे। घूमने के लिहाज से बेस्ट ऑप्शन है। यहां जाकर आप तरोताजा महसूस करेंगे साथ ही आप में पॉजीट्विटी आएगी। यहां आपको हर तरह के फूल मिल जाएंगे। वाइल्ड रोज, डेलिया, सैक्सिफेज, गेंदा जैसे कई फ्लॉवर यहां पाए जाते हैं। यहां पर 2 रात 3 दिन ठहरने का किराया महज 3,500 रुपये है।

five best places to visit in new year christmas break in low budget
shillong - फोटो : twitter
शिलान्ग (मेघालय) :
ईस्ट का स्कॉटलैंड कहलाने वाला शिलांग बेहद खूबसूरत है। प्रकृति प्रेमी के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। पहाड़ के साथ हरे-भरे वन यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

five best places to visit in new year christmas break in low budget
orcha - फोटो : facebook
ओरछा (मध्य प्रदेश) :
मध्य प्रदेश टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार और केंद्र दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। आपमे से बहुत कम लोगों को ही मध्य प्रदेश के बेस्ट प्लेसेस के बारे में मालूम होगा, लेकिन जिन्हें यहां की खूबसूरती के बारे में पता है वे जरूर यहां घूमने आते हैं।

इस ब्रेक में आप मध्य प्रदेश के ओरछा का भी प्लान कर सकते हैं। झांसी से 16 किमी दूर मध्य प्रदेश का ओरछा पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां आपको कई खूबसूरत प्रसिद्ध मंदिर भी मिलेंगे। आप प्रकृति प्रेमी है तो एकबार यहां जरूर जाकर देखें। यहां पर 2 रात 3 दिन रुकने के लिए आपको सिर्फ 5,000 रुपये खर्च करने होंगे।


 

five best places to visit in new year christmas break in low budget
online booking - फोटो : facebook
अपने ट्रिप को और बजट फ्रेडली बनाने के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके जरिए मिलने वाले ऑफर की वजह से आपकी जेब पर पड़ने वाला भार भी कम हो जाता है। 'ईज माय ट्रिप' (easemytrip) जैसी वेबसाइटों पर इस तरह के ऑफर हमेशा उपलब्ध रहते हैं, जिनके जरिए आप अच्छे डिस्काउंट पा सकते हैं। इसी तरह के और भी कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जो कैशबैक या डिस्काउंट ऑफर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed